
Kannada actor Chetan Kumar arrest: कन्नड़ के मशहूर अभिनेता चेतन कुमार को बेंगलुरू पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। चेतन अहिंसा के नाम से फेमस, फिल्म स्टार को हिंदुत्व के खिलाफ ट्वीट करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। हिंदुत्व को झूठ बताने वाला चेतन कुमार का एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें उन्ळोंने कहा कि हिंदुत्व झूठ पर बना है। बेंगलुरू पुलिस ने कथित तौर पर हिंदुओं की भावनाओं के आहत होने पर अरेस्ट किया है। उन्हें बेंगलुरु की शेषाद्रीपुरम पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
जिला कोर्ट में किया पेश
दलित और आदिवासी कार्यकर्ता एक्टर चेतन कुमार को गिरफ्तार करने के बाद बेंगलुरू की शेषाद्रीपुरम पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। पुलिस ने उन पर एक धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करने और वर्गों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने वाले बयान देने के आरोप लगाया हैं।
क्या ट्वीट किया था...
चेतन कुमार ने 20 मार्च को एक ट्वीट में दावा किया कि हिंदुत्व झूठ पर बना है। कहा था..."सावरकर: भारतीय 'राष्ट्र' तब शुरू हुआ जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या लौटे -> एक झूठ...1992: बाबरी मस्जिद 'राम की जन्मभूमि' है -> एक झूठ...2023: उरीगौड़ा-नानजेगौड़ा टीपू के 'हत्यारे' हैं-> एक झूठ। अभिनेता ने कहा कि हिंदुत्व को केवल सच्चाई से ही हराया जा सकता है।
ट्वीट के कुछ देर बाद ही विरोध हुआ शुरू
चेतन कुमार द्वारा ट्वीट करने के कुछ घंटों बाद हिंदू-समर्थक संगठनों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की और शेषाद्रिपुरम पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई।
चेतन कुमार पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार के साथ पुलिस की कार्रवाई का पहला मामला नहीं है। पहले भी उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। फरवरी 2022 में उन्हें कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्ण दीक्षित पर एक आपत्तिजनक ट्वीट के लिए गिरफ्तार किया गया था जो उस समय हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे थे।
यह भी पढ़िए…
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.