शाहीन बाग में फायरिंग करने का आरोपी 2 दिन की पुलिस रिमांड पर, धरना स्थल के पास चलाई थी गोली

Published : Feb 02, 2020, 06:24 PM IST
शाहीन बाग में फायरिंग करने का आरोपी 2 दिन की पुलिस रिमांड पर, धरना स्थल के पास चलाई थी गोली

सार

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में गोलियां चलाने वाले शख्स कपिल गुर्जर को दिल्ली की एक अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,दिल्ली पुलिस ने कपिल गुर्जर के रिमांड की मांग इसलिए की है, ताकि वह इस बात का पता लगा सके कि शाहीन बाग में फायरिंग के पीछे किसी की कोई साजिश या किसी संगठन का हाथ तो नहीं था। 

नई दिल्ली. दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में गोलियां चलाने वाले शख्स कपिल गुर्जर को दिल्ली की एक अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,दिल्ली पुलिस ने कपिल गुर्जर के रिमांड की मांग इसलिए की है, ताकि वह इस बात का पता लगा सके कि शाहीन बाग में फायरिंग के पीछे किसी की कोई साजिश या किसी संगठन का हाथ तो नहीं था। 

शनिवार को की थी फायरिंग
शनिवार को शाहीन बाग में गोली चलाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने आरोपी को तुरन्त हिरासत में ले लिया था। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन स्थल के नजदीक ही फायरिंग हुई थी। 

नोएडा का रहने वाला है आरोपी
आरोपी शख्स नोएडा का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम कपिल गुर्जर है। शाहीन बाग थाने ले जाकर पुलिस कपिल गुर्जर से पूछताछ की। एक चश्मदीद के मुताबिक, हमने अचानक गोलियों की आवाज सुनी। उस समय आरोपी जय श्रीराम के नारे लगा रहा था। उसके पास सेमी ऑटोमेटिक गन थी। उसने दो राउंड फायर किए।

"सिर्फ हिंदुओं की चलेगी"
दिल्ली डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि आरोपी ने हवाई फायरिंग की। पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया। वहीं जब मीडिया ने आरोपी से पूछा कि यहां किसलिए आए हो, तब उसने कहा कि हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जैसलमेर के आसमान में ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर की उड़ान: प्रेसिडेंट मुर्मू का रोमांचक अनुभव और 5 हाइलाइट्स
INS Anjadip Commissioned: इंडियन नेवी का ‘डॉल्फिन हंटर’ जो दुश्मन सबमरीन का खत्म करेगा खेल?