कपिल मिश्रा को मिली Y+ श्रेणी की सुरक्षा; ज्वाइंट कमिश्नर बोले, नहीं दी गई कोई सुरक्षा

Published : Mar 03, 2020, 11:59 AM ISTUpdated : Mar 03, 2020, 12:10 PM IST
कपिल मिश्रा को मिली Y+ श्रेणी की सुरक्षा; ज्वाइंट कमिश्नर बोले, नहीं दी गई कोई सुरक्षा

सार

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने वाई+ श्रेणी की सुरक्षा दी है। कपिल मिश्रा को जान से मारने की धमकी मिली है। मिश्रा दिल्ली हिंसा के बाद से ही विवादों में घिरे हुए हैं। उधर दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने साफ किया है कि पुलिस की तरफ से कोई सुरक्षा नहीं दी गई। 

नई दिल्ली. दिल्ली हिंसा के बाद से विवादों में घिरे बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने वाई+ श्रेणी की सुरक्षा दी है। जिसके बाद से एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को भड़काऊ बयान देने के लिए कपिल मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए निर्णय लेने को कहा है।

कपिल के अलावा सीलमपुर से बीजेपी के प्रत्याशी रहे कौशल मिश्रा को भी वाई+ श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया गया है। कौशल मिश्रा को कुख्यात गैंगस्टर नासिर से पहले ही धमकी मिली हुई है। दोनों नेता मौजपुर चौक पर बवाल वाले दिन वहीं थे।

दिल्ली पुलिस ने बताया अफवाह 

दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर आलोक कुमार ने साफ किया कि कपिल मिश्रा को कोई Y+ श्रेणी की सुरक्षा नहीं दी गई है। 

कपिल ने फिर बोला हमला

दिल्ली हिंसा में आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन का नाम सामने आने के बाद से कपिल मिश्रा ने एक बार फिर ताहिर पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'ताहिर के कॉल रिकार्ड्स सारे मीडिया के पास है-1. अंकित शर्मा की हत्या वाले दिन घर पर ही था। ताहिर ने भी झूठ बोला और संजय सिंह ने भी। 2. दंगो और हत्या के बीच ताहिर हुसैन ने संजय  सिंह, केजरीवाल और अमानतुल्ला खान से 50 से ज्यादा बार बात की।" 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Jyotiraditya Scindia : 'पॉकेट में प्याज' सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला!
Arvind Kejriwal: केजरीवाल की 'गांधीगिरी' पड़ेगी भारी? जानें कोर्ट बहिष्कार से उनके साथ क्या-क्या हो सकता है