Karnataka Cabinet expansion: सिद्धारमैया सरकार के 24 मंत्रियों ने लिया शपथ, एक महिला को मिला मंत्री पद

Published : May 27, 2023, 06:34 AM ISTUpdated : May 27, 2023, 01:54 PM IST
Siddaramaiah

सार

कर्नाटक कैबिनेट के 24 मंत्रियों ने शपथ लिया है। इसके साथ ही सिद्धारमैया कैबिनेट (Siddaramaiah cabinet) का आकार पूरा हो गया है। 20 मई को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ आठ मंत्रियों ने शपथ लिया था।

बेंगलुरु। कर्नाटक की सत्ता संभालने के एक सप्ताह बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कैबिनेट में शनिवार को विस्तार हुआ। राजभवन में 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही मंत्रिमंडल का आकार पूरा हो गया है। कर्नाटक सरकार में 34 मंत्री हो सकते हैं। इनमें से दस (जिनमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार शामिल हैं) ने 20 मई को शपथ ली थी।

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

शपथ लेने वालों में विधायक एच के पाटिल, कृष्णा बायरेगौड़ा, एन चेलुवरायस्वामी, के वेंकटेश, एचसी महादेवप्पा, ईश्वर खांद्रे और दिनेश गुंडु राव शामिल हैं। क्याथासंद्रा एन राजन्ना, शरणबसप्पा दर्शनापुर, शिवानंद पाटिल, रामप्पा बलप्पा तिम्मापुर, एस एस मल्लिकार्जुन, शिवराज संगप्पा तंगदगी, शरणप्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, मंकल वैद्य, लक्ष्मी हेब्बलकर, रहीम खान, डी सुधाकर, संतोष लाड, एनएस बोसेराजू, सुरेशा बी एस, मधु बंगारप्पा, एम सी सुधाकर और बी नागेंद्र भी मंत्री बने हैं।

सूत्रों के अनुसार चेलुवारायस्वामी को परिवहन विभाग, मुनियप्पा को राजस्व, सतीश जरीकीहोली को लोक निर्माण विभाग, जी परमेश्वर को गृह विभाग, बैराती सुरेश को शहरी विकास विभाग, एमबी पाटिल को उद्योग, नागेंद्र को युवा और खेल, वेंकटेश को पशुपालन, तिम्मपुर को आबकारी और रामलिंगा रेड्डी को बैंगलोर विकास विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है।

एक महिला मंत्री ने लिया शपथ

शपथ लेने वाले 24 विधायकों में 9 पहली बार विधायक और एक महिला मंत्री शामिल हैं। छह वोक्कालिगा और आठ लिंगायत नेताओं को मंत्री पद मिला है। तीन मंत्री SC, दो मंत्री ST से और पांच अन्य पिछड़े समुदाय से हैं। दिनेश गुंडू राव के रूप में ब्राह्मणों को भी कैबिनेट में जगह मिली है। ओल्ड मैसूर और कल्याण कर्नाटक क्षेत्र से सात-सात मंत्री, कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र से छह और मध्य कर्नाटक से दो मंत्री हैं।

सिद्धारमैया, शिवकुमार ने कांग्रेस नेतृत्व के साथ गहन विचार-विमर्श किया। इसके बाद 24 विधायकों के नाम तय किए गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने मंत्रियों की लिस्ट को अंतिम रूप दिया। बता दें कि कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में शानदार जीत हासिल की है। 224 सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत मिली। बीजेपी 66 सीटों पर सिमट गई। जेडी (एस) को 19 सीटें मिलीं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला