Karnataka : येदियुरप्पा सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार आज, ये 7 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

कर्नाटक में लंबे वक्त के बाद आज येदियुरप्पा मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। सात विधायक आज दोपहर साढ़े तीन बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने गवर्नर वजुभाई वाला को इन 7 विधायकों की लिस्ट सौंप दी है। साथ ही उन्होंने मीडिया के सामने भी इन 7 नामों का खुलासा किया।

Asianet News Hindi | Published : Jan 13, 2021 8:31 AM IST

बेंगलुरु. कर्नाटक में लंबे वक्त के बाद आज येदियुरप्पा मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। सात विधायक आज दोपहर साढ़े तीन बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने गवर्नर वजुभाई वाला को इन 7 विधायकों की लिस्ट सौंप दी है। साथ ही उन्होंने मीडिया के सामने भी इन 7 नामों का खुलासा किया।

येदियुरप्पा के मुताबिक, एमटीबी नागराज, उमेश कट्टी, अरविंद लिंबावली, मुरुगेश निरानी, आर शंकर, सीपी योगीश्वरा, अंगारा एस मंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि आबकारी मंत्री एच नागेश को मंत्रिमंडल से हटाया जा सकता है।

Latest Videos

दिल्ली से लगी नामों पर मुहर
सीएम येदियुरप्पा ने हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की थी। इसी मुलाकात में नामों पर मुहर लगी है। बताया जा रहा है कि विधायक मुनिरथना का नाम भी येदियुरप्पा ने सुझाया था, लेकिन हाईकमान ने इसे मंजूर नहीं किया। 

मंत्रिमंडल विस्तार पर उठे सवाल
लंबे वक्त से कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा चल रही है। लेकिन नामों को लेकर सामंजस ना बन पाने के चलते यह टल रहा था। वहीं, मंत्रियों की नई लिस्ट जारी होने के बाद भाजपा विधायकों ने सवाल भी उठाए हैं। भाजपा विधायक विश्वनाथ ने भी कुछ नामों को लेकर सवाल उठाए। वहीं, पार्टी नेता सतीश रेड्डी ने भी मंत्रिमंडल विस्तार  को लेकर सीएम येदियुरप्पा पर निशाना साधा। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Bigg Boss 18: कौन हैं 4 जोड़ी कपड़ा लेकर आए BJP के नेता Tajinder Pal Bagga, जूता कांड है मशहूर
क्या 7 जन्मों का होता है पति-पत्नी का साथ? प्रेमानंद महाराज ने बताई सच्चाई #Shorts
Air Force Day: एयर शो में दिखी वायुसेना की ताकत, फाइटर जेट्स ने दिखाए करतब #Shorts
Haryana Election Result: हरियाणा में हुई हार तो कैसे बढ़ेगा BJP पर दबाव, कहां-कहां खड़ी होगी मुश्किल
'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election