कर्नाटक कैबिनेट का शपथ ग्रहण: राहुल गांधी बोले- 'कैबिनेट की पहली बैठक में कानून बन जाएगी कांग्रेस की 5 गारंटी'

Published : May 20, 2023, 02:37 PM ISTUpdated : May 20, 2023, 02:40 PM IST
rahul gandhi karnataka

सार

कर्नाटक में कांग्रेस की नई सरकार का गठन हो गया है। सिद्धारमैया को दोबारा राज्य की सत्ता मिली है और उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।

Rahul Gandhi On Karnataka Govt. कर्नाटक में नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह के कुछ ही देर बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। राहुल ने कहा कि कर्नाटक की पहली कैबिनेट मीटिंग में कांग्रेस द्वारा किए गए 5 वादों का कानूनी जामा पहनाया जामा जाएगा। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि हम झूठे वादे नहीं करते हैं। कर्नाटक की नई सरकार पहली कैबिनेट बैठक में 5 वादे पूरी करेगी। जो हम कहते हैं, वो हम कर दिखाते हैं।

सीएम और डिप्टी सीएम पद की शपथ हुई पूरी

कर्नाटक में 20 मई को नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है जबकि डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई। इनके साथ ही 8 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। इसके साथ ही 8 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

 

 

इन विधायकों को बनाया गया मंत्री

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने 8 विधायकों की सूची जारी की है जिन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इनमें डॉ. जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जरकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी और जमी अहमद खान को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। माना जा रहा है कि शनिवार को ही कर्नाटक कैबिनेट की पहली बैठक की जाएगी।

कांग्रेस को मिली हैं 135 सीटें

गौरतलब है कि अप्रैल-मई में कर्नाटक के 224 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए। 10 मई को मतदान हुआ और 13 मई को नतीजे आए। सत्ताधारी पार्टी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। वह सिर्फ 66 सीटें जीत सकी। उसके कई मंत्री चुनाव हार गए। वहीं, कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत मिली। यह बहुमत के आंकड़े 113 से काफी अधिक है। 19 सीटें जीतकर जेडी (एस) तीसरा सबसे बड़ा दल बना है।

यह भी पढ़ें

कर्नाटक कैबिनेट शपथ ग्रहण समारोह: सिद्धारमैया दूसरी बार बने सीएम, नितीश कुमार, महबूबा मुफ्ती और स्टालिन सहित ये दिग्गज रहे मौजूद

PREV

Recommended Stories

सिडनी आतंकी हमला: कौन है साजिद अकरम जिसके पास मिला भारतीय पासपोर्ट, किस शहर से ताल्लुक?
दिल्ली: बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, गंभीर AQI से निपटने सरकार का बड़ा फैसला