कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरु में किया आदियोगी का अनावरण

Published : Jan 16, 2023, 11:12 AM ISTUpdated : Jan 16, 2023, 11:16 AM IST
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरु में किया आदियोगी का अनावरण

सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरु के पास चिक्काबल्लापुरा में 112 फीट के आदियोगी का अनावरण किया। इस मौके पर ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु उपस्थित थे। 

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार शाम को बेंगलुरु के पास चिक्काबल्लापुरा में सद्गुरु सन्निधि में 112 फीट के आदियोगी का अनावरण किया। इस मौके पर ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के. सुधाकर और कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश भी मौजूद थे। 

आदियोगी के कर्नाटक आने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बसवराज बोम्मई ने कहा, “आदियोगी बहुत लंबे समय तक लोगों को प्रेरित करेंगे। मैं कोयंबटूर भी गया हूं। अगर हम आदियोगी को कुछ सेकंड के लिए देखें तो हमें बहुत सी चीजों का एहसास होता है। गहरी स्थिति का अनुभव होता है।” सद्गुरु की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "वह सद्गुरु नहीं हैं, वह 'सदा-गुरु' हैं। वह एक 'कालातीत गुरु' हैं। उनकी साधना, अनुभव और कार्य एक तरह से अपने आप में एक भव्य दर्शन हैं।"

आदियोगी के अनावरण के दौरान सद्गुरु ने कहा कि परिवर्तन और श्रेष्ठता के लिए शक्तिशाली स्थान उन लोगों के लिए बनाए जा रहे हैं जो ऊपर उठना चाहते हैं। यह उनके लिए है जो सांसारिक चिजों से ऊपर उठने और जीवन के जादुई पहलू और उसके स्रोत को छूने का इरादा रखते हैं। सद्गुरु ने ट्वीट किया, "आदियोगी जीवन के प्रति एक सचेत प्रतिक्रिया बनने और एक जागरूक ग्रह बनाने की सभी संभावना प्रदान करता है। भविष्य उनका है जो दुनिया में एक जिम्मेदार और उत्तरदायी समाधान बनने का प्रयास करते हैं। क्या आप आदियोगी की इस खुशी और कृपा को जान सकते हैं। प्यार और आशीर्वाद।" 

आदियोगी के अनावरण समारोह में अभिनेता अनु प्रभाकर, रघु मुखर्जी, आशिका रंगनाथ, फिल्म निर्देशक नागथिहल्ली चंद्रशेखर, बिग बॉस कन्नड़ सीजन छह के विजेता शशि कुमार, भारतीय क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, tweet किया-प्रभु श्रीराम की कृपा से बड़ा हादसा टला

यह भी पढ़ें- आतंकियों ने ट्रायल के रूप में हत्या कर किए शव के 8 टुकड़े, वीडियो बना पाकिस्तान भेजा, ISI ने दिया था यह टास्क

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इंडियन नेवी का मेगा शो: 72 देशों और 60+ वॉरशिप्स संग IFR 2026, क्या भारत संभालेगा समुद्री नेतृत्व?
असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?