
बेंगलुरु। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल किए हैं। राज्य के डीजीपी और बेंगलुरु शहर के पुलिस कमिश्नर सी.एच. प्रताप रेड्डी (1991 बैंच के आईपीएस अधिकारी) का तबादला किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से बेंगलुरु के आंतरिक सुरक्षा विभाग में डीजीपी के रूप में भेजा गया है। यह पद पहले से खाली था।
बेंगलुरु आंतरिक सुरक्षा विभाग के डीजीपी पद को बेंगलुरु आपराधिक जांच विभाग के डीजीपी पद के बराबर किया गया है। 1993 बैंच के आईपीएस अधिकारी डॉ. एम. ए सलीम को प्रमोशन मिला है। उन्हें आपराधिक जांच विभाग, स्पेशल यूनिट्स एंड आर्थिक अपराध का डीजीपी बनाया गया है। वह पहले ADGP और बेंगलुरु शहर के स्पेशल कमिश्नर (ट्रैफिक) थे।
बी. दयानंद बने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर
1994 बैच के आईपीएस अधिकारी और ADGP इंटेलिजेंस बी. दयानंद को बेंगलुरु शहर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी के.वी. शारथ चंद्र पहले बेंगलुरु आपराधिक जांच विभाग में ADGP थे। इंटेलिजेंस विभाग के ADGP के रूप में उनका तबादला हुआ है।
विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद बनी है कांग्रेस की सरकार
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए अप्रैल मई में चुनाव हुए। चुनाव में कांग्रेस ने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को बड़े अंतर से हरा दिया। कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत मिली। वहीं, भाजपा 66 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया एक बार फिर सीएम बने हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.