
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही कंट्रोवर्सियल कमेंट का दौर भी शुरू हो चुका है। कर्नाटक के कांग्रेस विधायक शमनूर शिवशंकरप्पा की बीजेपी नेता गायत्री सिद्धेश्वरा पर बयान ने राजनीति गरमा दी है। 92 साल के कांग्रेस विधायक शिवशंकरप्पा ने कहा कि महिलाओं को खुद को रसोई तक सीमित रखना चाहिए। कांग्रेस विधायक के बयान पर बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल ने भी आड़े हाथों लिया है। नेहवाल ने कहा कि ऐसे बयानों से सार्वजनिक जीवन में रहने वालों को दूर रहना चाहिए।
साइना नेहवाल ने ट्वीटर पोस्ट पर कहा कि कांग्रेस विधायक शमनूर शिवशंकरप्पा जी ने कहा कि महिलाओं को रसोई तक ही सीमित रखा जाना चाहिए। वह दावणगेरे से बीजेपी उम्मीदवार गायत्री सिद्धेश्वरा को टारगेट कर यह कमेंट किए हैं। लेकिन ऐसी लैंगिक टिप्पणी उस पार्टी से कम से कम उम्मीद नहीं की जा सकती है जो कहती है कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं। जब मैंने खेल के मैदान पर भारत के लिए पदक जीते तो कांग्रेस पार्टी पसंद करती कि मुझे क्या करना चाहिए था? ऐसा क्यों कहें जब सभी लड़कियां और महिलाएं अपनी पसंद के किसी भी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सपना देखती हैं...एक तरफ हम नारी शक्ति को वंदन कर रहे हैं। हमारे पीएम मोदी सर के नेतृत्व में महिला आरक्षण विधेयक पारित किया गया है और दूसरी ओर नारी शक्ति का अपमान और स्त्री द्वेषी लोग हैं। वास्तव में परेशान करने वाला।
दरअसल, कांग्रेस विधायक शिवशंकरप्पा कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में बोल रहे थे। 92 साल के शिवशंकरप्पा दावणगेरे दक्षिण सीट से पांच बार विधायक चुने गए हैं। वह पार्टी के सबसे वृद्ध विधायक हैं। उनकी बहू प्रभा मल्लिकार्जुन लोकसभा चुनाव में यहां दावणगेरे से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा: जैसा कि आप सब जानते हैं वह चुनाव जीतकर मोदी को कमल का फूल देना चाहती थीं। पहले उन्हें दावणगेरे की समस्याओं को समझने दीजिए। हमने (कांग्रेस) इलाके में विकास के काम किए हैं। बात करना आना एक बात है, लेकिन वह सिर्फ किचन में खाना बनाना जानती हैं। विपक्षी पार्टी में जनता के सामने बात करने की ताकत नहीं है।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.