
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मेनिफेस्टो तैयार करने के लिए भाजपा ने इलेक्शन मेनिफेस्टो कमेटी बनाई है। इस कमेटी में कौन-कौन नेता हैं इसका ऐलान शनिवार को किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसके अध्यक्ष हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव घोषणापत्र समिति की घोषणा की।
भाजपा के घोषणापत्र समिति में 27 सदस्य हैं। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक और पीयूष गोयल को सह-संयोजक बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी समिति के सदस्य हैं।
भाजपा इलेक्शन मेनिफेस्टो कमेटी में ये नेता हैं शामिल
1- राजनाथ सिंह, चेयरमैन, उत्तर प्रदेश
2- निर्मला सीतारमण, संयोजक, तमिलनाडु
3- पीयूष गोयल, सह-संयोजक, महाराष्ट्र
4-अर्जुन मुंडा, सदस्य, झारखंड
5- भूपेंद्र यादव, सदस्य, राजस्थान
6- अर्जुन राम मेघवाल, सदस्य, राजस्थान
7- किरेन रिजीजू, सदस्य, अरुणाचल प्रदेश
8- अश्विनी वैश्नव, सदस्य, ओडिशा
9- धर्मेंद्र प्रधान, सदस्य, ओडिशा
10- भूपेंद्र पटेल, सदस्य, गुजरात
11- हिमंत बिस्वा सरमा, सदस्य, असम
12- विष्णु देव साई, सदस्य, छत्तीसगढ़
13- मोहन यादव, सदस्य, मध्य प्रदेश
14- शिवराज सिंह चौहान, सदस्य, मध्य प्रदेश
15- वसुंधरा राजे, सदस्य, राजस्थान
16- स्मृति ईरानी, सदस्य, उत्तर प्रदेश
17- जुअल ओराम, सदस्य, ओडिशा
18- रविशंकर प्रसाद, सदस्य, बिहार
19- सुशील मोदी, सदस्य, बिहार
20- केशव प्रसाद मौर्य, सदस्य, उत्तर प्रदेश
21-राजीव चंद्रशेखर, सदस्य, कर्नाटक
22- विनोद तावड़े, सदस्य, महाराष्ट्र
23- राधा मोहन दास अग्रवाल, सदस्य, उत्तर प्रदेश
24- मनजिंदर सिंह सिरसा, सदस्य, पंजाब
25-ओ.पी. धनकर, सदस्य, हरियाणा
26- अनिल एंटनी, सदस्य, केरल
27- तारीक मनसूर, सदस्य, उत्तर प्रदेश
यह भी पढ़ें- मेगा रैली के बहाने दिल्ली से पूरे देश में विपक्ष देगा एकजुटता का संदेश, आतिशी बोलीं-हमसब एक हैं...
लोकसभा की 543 सीटों पर हो रहे चुनाव
गौरतलब है कि इन दिनों देश में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। 543 सीटों के लिए सात चरण में चुनाव हो रहा है। 19 अप्रैल से 1 जून तक मतदान होंगे। वोटों की गिनती चार जून को होगी। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और विपक्षी दलों के ब्लॉक INDIA के बीच है। कांग्रेस INDIA की सबसे बड़ी पार्टी है। टीएमसी, बीआरएस, शिरोमणि अकाली दल, बीजू जनता दल समेत कई पार्टियां विपक्ष में होने के बाद भी INDIA ब्लॉक का हिस्सा नहीं हैं।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना, बोली- विचारधारा से प्रभावित होकर आई
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.