आप नेता आतिशी ने कहा कि विपक्षी आगामी लोकसभा चयुनाव में एकजुट होकर चुनाव मैदान में है। हम पूरी तरह से एकसाथ हैं।

Delhi Mega Rally: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित मेगा रैली के बहाने एक बार फिर विपक्षी नेता अपनी एकजुटता का संदेश देश की राजधानी से देंगे। 31 मार्च को होने वाली इस रैली की तैयारियों की कमान संभाली आप नेता आतिशी ने कहा कि विपक्षी आगामी लोकसभा चयुनाव में एकजुट होकर चुनाव मैदान में है। हम पूरी तरह से एकसाथ हैं। इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच दरार की खबरें बेबुनियाद हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अरविंद की गिरफ्तारी के समय कांग्रेस के बड़े नेता साथ मौजूद

आतिशी ने कहा: इंडिया गठबंधन एक है। जब अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हो रही थी तब कांग्रेस के बड़े नेता वहां मौजूद थे। गठबंधन के सभी नेताओं ने इसे लेकर आवाज उठाई थी। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या पर आखिरी हमला है जिसे लेकर कल विपक्ष भी आवाज उठाएगा।