
Congress 5 Guarantees: कर्नाटक सरकार ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा किए गए पांच वादों को पूरा करने के लिए पांचों गारंटियों को शुरू कर दिया है। गुरुवार को कैबिनेट में पांच गारंटियों को लागू करने के लिए मंजूरी दे दी गई। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया कि कैबिनेट मीटिंग में हमने सभी पांच वदों पर विस्तार से चर्चा की है। इसके बाद तय किया है कि सभी पांच गांरटियों को इस वित्त वर्ष में लागू किया जाए।
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में किए थे पांच वादे...
हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पांच वादे लोगों से किए थे। कांग्रेस ने इसे पांच गारंटी के नाम से लोगों में प्रचार-प्रसार किया। इन पांच गारंटियों में, गृह ज्योति स्कीम के तहत सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली; गृह लक्ष्मी योजना के तहत हर परिवार की महिला मुखिया (गृह लक्ष्मी) को ₹ 2,000 मासिक सहायता देने का वादा किया गया था। इसके अलावा अन्ना भाग्य के तहत बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10 किलो चावल मुफ्त;
युवा निधि के तहत बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए हर महीने ₹3,000 और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों के लिए ₹1,500 (दोनों 18-25 आयु वर्ग में) दो साल तक देने का वादा किया गया था। जबकि महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा के तहत सार्वजनिक परिवहन बसों में महिला यात्रियों से किराया नहीं लेने का ऐलान किया गया था।
कर्नाटक में जनता ने कांग्रेस को दिया प्रचंड बहुमत
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कर्नाटक में पूर्ण बहुमत का जनादेश मिला है। कांग्रेस सरकार बनते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह वादा दोहराया था कि सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में सभी पांचों गारंटियों को हर हाल में लागू किया जाएगा। गुरुवार को राज्य की सिद्धारमैया सरकार की कैबिनेट मीटिंग में सभी पांचों गारंटियों को मंजूरी दे दी गई। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया कि कैबिनेट ने सभी पांचों गारंटियों को मंजूरी देने के साथ इसी वित्तीय सत्र से लागू करने पर सहमति जताई है। उन्होंने बताया कि वह और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने पांचों गारंटियों के गारंटी कार्ड पर सिग्नेचर किए हैं और इसे लागू किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:
हिंसाग्रस्त मणिपुर के 5 जिलों से कर्फ्यू हटा, कई अन्य क्षेत्रों में ढील, जानिए पूरा अपडेट…
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.