16 साल के लड़के ने 14 साल की बच्ची को रेप के बाद मार डाला, पॉर्न वीडियो एडिक्ट है आरोपी

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में पॉर्न वीडियो देखने के एडिक्ट 16 साल के लड़के ने 14 साल की बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद उसने लड़की की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 3, 2022 5:14 AM IST / Updated: Nov 03 2022, 10:58 AM IST

कर्नाटक। कर्नाटक के कलबुर्गी में 16 साल के एक लड़के ने 14 साल की बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद उसने बड़ी ही बेरहमी से बच्ची की हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में छोड़ दिया। रेप और हत्या का आरोपी नाबालिग लड़का पॉर्न वीडियो देखने का ए़डिक्ट है। 

घटना कलबुर्गी जिले के अलंदा तालुक की है। मंगलवार की शाम लड़की जरूरी काम से गन्ने के खेत में गई थी। वहीं, लड़के ने उसके साथ रेप किया और उसकी हत्या कर दी। मृतका सरकारी हाई स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ती थी। पुलिस ने आरोपी लड़के को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वह उसी गांव का रहने वाला है, जिस गांव में लड़की रह रही थी। 

पढ़ने के लिए आंटी के घर रहती थी लड़की
लड़की की हत्या के विरोध में गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों की मांग थी कि पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। आरोपी आईटीआई कॉलेज में पढ़ता है। लड़की मूल रूप से अफजलपुर तालुक की रहने वाली थी। वह पढ़ने के लिए अपनी आंटी के घर में पिछले तीन साल से रह रही थी। अपने गांव में दिवाली की छुट्टी बिताकर वह आंटी के घर आई थी।

यह भी पढ़ें- पिता ने 8 लाख में कराया बेटे का मर्डर, एक गलती ने पूरे परिवार को पहुंचा दिया जेल 

हत्या के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
मंगलवार शाम को घर से खेत की ओर निकली लड़की कई घंटे तक नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। रात में ही लड़की की तलाश की गई। इसी दौरान पास के गन्ने के खेत में उसका शव मिला। शव मिलने के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए थे। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। मामले की सूचना मिलने पर एसपी ईशा पंत और एएसपी प्रसन्ना देसाई ने घटनास्थल का दौरा किया। ईशा पंत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी से कड़ी सजा दिलायी जाएगी। 

यह भी पढ़ें- Lover को नहीं मालूम था कि प्रेमिका जहर पिला देगी, मौत के बाद वो करती रही दिल टूटने का ड्रामा, Shocking Crime
 

Share this article
click me!