कर्नाटक में दो महिला अधिकारियों का झगड़ा प्राइवेट फोटोज तक पहुंचा: IPS ने IAS पर लगाया तीन पुरुष अधिकारियों को शेयर करती है निजी तस्वीरें

Published : Feb 20, 2023, 07:00 PM ISTUpdated : Feb 20, 2023, 07:03 PM IST
rohini sindhuri

सार

आईपीएस अधिकारी डी रूपा मौदगिल ने सोशल मीडिया पर आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी की प्राइवेट फोटोज शेयर कर दी।

बेंगलुरु: कर्नाटक की नौकरशाही में दो महिला अधिकारियों की वजह से भूचाल आ गया है। दो महिला सीनियर आफिसर्स के झगड़ें में प्राइवेट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद प्रशासनिक हलके में हड़कंप मचा हुआ है। मामला काफी संवेदनशील होने के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सरकार ने दोनों अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। राज्य के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कार्रवाई की चेतावनी देते हुए दोनों अधिकारियों को अपने बर्ताव में बदलाव लाने का आदेश दिया।

रविवार को मामला तूल पकड़ा जब प्राइवेट फोटोज शेयर हो गए

रविवार को दोनों महिला अधिकारियों का मामला तूल पकड़ लिया। आईपीएस अधिकारी डी रूपा मौदगिल (D Roopa Moudgil) ने सोशल मीडिया पर आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी (Rohini Sindhuri) की प्राइवेट फोटोज शेयर कर दी। आईपीएस डी रूपा ने दावा किया कि रोहिणी सिंधुरी ने पुरुष आईएएस अधिकारियों को अपने फोटोज भेजकर सर्विस कंडक्ट रूल्स का उल्लंघन किया है। डी रूपा ने अपने फेसबुक पेज पर तस्वीरें पोस्ट कीं और आरोप लगाया कि सिंधुरी ने उन्हें 2021 और 2022 में तीन आईएएस अधिकारियों के साथ साझा किया था।

पहले भ्रष्टाचार के आरोपों की लंबी सूची जारी की थी

एक दिन पहले, डी रूपा ने सिंधुरी के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। डी रूपा ने सिंधुरी के भ्रष्टाचार की एक कथित लंबी सूची जारी कर दी थी। उसने दावा किया कि उसने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और मुख्य सचिव वंदिता शर्मा से भी शिकायत की थी।

सिंधुरी बोलीं-रूपा मुझे बदनाम करने की रच रही साजिश

इससे गुस्साई सिंधुरी ने अगले दिन रविवार को डी रूपा पर झूठा और व्यक्तिगत निंदा करने का अभियान चलाने का आरोप लगाया था। सिंधुरी ने कहा कि डी रूपा ने मुझे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया से तस्वीरें और व्हाट्सएप स्टेटस के स्क्रीनशॉट इकट्ठा किए हैं। सिंधुरी ने कहा कि रूपा को यह बताना चाहिए कि वह कितने अधिकारियों को यह फोटोज भेजी है। मैं उनसे उनके नामों का खुलासा करने का आग्रह करती हूं।

यह भी पढ़ें:

यूएस प्रेसिडेंट अचानक पहुंचे यूक्रेन, दुनिया चौक गई कीव की सड़कों पर टहलते देख

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने स्वीकारी बदहाली, बोले- हम एक दिवालिया देश में रह रहे, नौकरशाहों और राजनेताओं ने बर्बाद कर दिया…

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग