प्रेमिका के घर के सामने प्रेमी ने खुद को बम से उड़ाया, क्यों यहां तक पहुंची बात?

Published : Dec 30, 2024, 11:44 AM ISTUpdated : Dec 30, 2024, 11:51 AM IST
crime news alwar

सार

मांड्या में युवक ने प्रेमिका के घर के सामने जिलेटिन स्टिक से खुद को उड़ाया। लड़की के परिवार द्वारा शादी से इनकार करने पर युवक ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

मांड्या। कर्नाटक के मांड्या में 21 साल के एक युवक ने प्रेमिका के घर के सामने खुद को बम से उड़ा लिया। वह अपने साथ जिलेटिन स्टिक (पत्थर तोड़ने के लिए किए जाने वाले धमाके में लगने वाला विस्फोटक) लेकर आया था। उसने जिलेटिन स्टिक डेटोनेट कर लिया। इससे जोरदार धमाका हुआ और मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि युवक लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के परिवार के लोगों को यह मंजूर नहीं था। इसी वजह से युवक ने जान दे दी।

घटना रविवार सुबह मांड्या जिले के कालेनाहल्ली गांव में घटी। मृतक की पहचान रामचंद्र के रूप में हुई है। उसका एक नाबालिग लड़की के साथ संबंध था। पिछले साल वह लड़की को साथ लेकर घर से भाग गया था। उसपर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तार किए जाने के वाद उसे तीन महीने तक अंडर-ट्रायल कैदी के तौर पर हिरासत में रहना पड़ा था।

लड़की की शादी किसी और से करना चाहते थे परिवार के लोग

जेल से बाहर आने के बाद उसने लड़की के परिवार के साथ समझौता कर लिया था। इसके चलते कोर्ट में मामला वापस ले लिया गया। हालांकि, वह लड़की के संपर्क में बना रहा। पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार लड़की के परिवार के लोग बेटी की शादी किसी और करना चाहते थे। वे इसके लिए लड़की के बालिग होने का इंतजार कर रहे थे।

रामचंद्र को यह मंजूर नहीं था कि उसकी प्रेमिका की शादी किसी और से हो। पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार को वह नाबालिग लड़की के घर पहुंचा और अपने साथ लाई गई जिलेटिन की छड़ी को फोड़ दिया। इससे हुए विस्फोट के चलते तत्काल उसकी मौत हो गई। रामचंद्र के परिजनों ने मौत को संदेहास्पद बताया है। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रामचंद्र के परिवार के लोग खनन के कारोबार में हैं। इसके चलते रामचंद्र को आसानी से जिलेटिन स्टिक मिल गई थी।

यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की के प्यार में पागल हुआ मौलाना, निकाह के लिए किया ऐसा काम

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Nitin Nabin: मोदी ने कराया BJP के बॉस का मुंह मीठा, नितिन नबीन के पदभार ग्रहण की खास तस्वीरें
Nitin Nabin: बीजेपी बॉस के घर में चलता है अलग सिस्टम, पत्नी ने बताया क्यों नहीं होता झगड़ा