मुजफ्फरपुर में 50 वर्षीय मौलाना 16 वर्षीय मदरसा छात्रा को लेकर फरार हो गया। लड़की के परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है, मौलाना निकाह करने की बात कह रहा है।

मुजफ्फरपुर न्यूज: मुजफ्फरपुर में एक मौलाना की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय मौलाना मदरसे में पढ़ने वाली 16 वर्षीय लड़की को लेकर फरार हो गया है। नाबालिग लड़की के प्यार में पागल मौलाना उससे निकाह करना चाहता है। परिजनों ने आरोपी मौलाना के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़की की मां ने दर्ज कराई शिकायत

दरअसल, मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी ने शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया है। अपहृत लड़की की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। परिजनों ने मौलाना पर शादी की नीयत से अपहरण का आरोप लगाया है।

दुकान गई थी लड़की

परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी घर से यह कहकर निकली थी कि वह चौक से कॉपी खरीदने जा रही है। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो वे स्थानीय चौक पर गए और उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि लड़की को मदरसा के 50 वर्षीय मौलाना के साथ जाते देखा गया था। फिर रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की गई। इस बीच शुक्रवार की देर रात मौलाना के परिजनों के पास फोन आया। बातचीत में उसने बताया कि लड़की उसके पास है। वह उससे शादी करेगा लेकिन उसने लड़की के परिजनों को उससे बात नहीं करने दी।

शादी की नियत से किया अपहरण

परिजन मौलाना के घर भी गए लेकिन उन्हें लड़की से मिलने नहीं दिया गया। परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रही पुलिस निरीक्षक प्रीति कुमारी ने बताया कि मदरसा में पढ़ने वाली छात्रा के अपहरण का मामला थाने में दर्ज किया गया था। बरियारपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर निवासी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की उम्र में काफी अंतर है। मौलाना की उम्र 50 वर्ष से अधिक है और लड़की नाबालिग है। आरोपी ने शादी की नीयत से उसका अपहरण करने की बात स्वीकार की है।

ये भी पढ़ें- 

नीतीश को RJD का न्योता, महागठबंधन में क्या होगा खेल?

गांधी भजन पर बवाल, जहां बापू गए हैं वहीं पहुंचा देंगे... गायिका देवी को धमकी