प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: बाप ने गला घोंट बेटी को मार डाला, खबर मिली तो प्रेमी ने भी उठाया खौफनाक कदम

Published : Jun 28, 2023, 02:34 PM IST
crime

सार

कर्नाटक के KGF में प्रेमी से विवाह करने की जिद के चलते पिता ने बेटी की हत्या कर दी। वहीं, प्रेमिका की मौत की खबर मिलने पर प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

बेंगलुरु। कर्नाटक में बेटी के प्रेम प्रसंग से पिता इतना नाराज हुआ की उसने उसकी हत्या (Murder in love affair) कर दी। पिता ने गला घोंटकर अपनी 20 साल की बेटी को मार डाला। वहीं, जैसे ही लड़की के प्रेमी को इसकी खबर मिली तो वह भी जान देने के लिए निकल पड़ा। उसने एक ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

घटना कोलार ग्लोड फिल्ड्स (KGF) के बंगारपेट की है। यहां रहने वाले कृष्णमूर्ति पर अपनी बेटी कीर्ति की हत्या का आरोप लगा है। कीर्ति 24 साल के गंगाधर से विवाह करना चाहती थी। वह दूसरी जाति से था। इस वजह से कृष्णमूर्ति का बेटी के साथ झगड़ा होता था।

हत्या को आत्महत्या बताने के लिए शव को फंदे से लटकाया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह कृष्णमूर्ति ने कीर्ति को गंगाधर के साथ अपना रिश्ता खत्म करने के लिए समझाया। कीर्ति इसके लिए तैयार नहीं थी। उसने जिद किया कि वह सिर्फ गंगाधर से ही विवाह करेगी। इसके चलते बेटी और बाप में झगड़ा होने लगा। लड़ाई के दौरान कृष्णमूर्ति ने गला घोंटकर कीर्ति की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को फंदे से लटका दिया और कहानी बनाई कि कीर्ति ने आत्महत्या की है।

पुलिस ने कृष्णमूर्ति को किया गिरफ्तार

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस को शव देखकर शक हो गया कि कीर्ति की हत्या की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दिया। दूसरी ओर राजमिस्त्री का काम करने वाले गंगाधर को कीर्ति की मौत की खबर मिली तो वह सदमे में आ गआ। वह पास के रेलवे ट्रैक पर गया और तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन के सामने कूद गया। ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। केजीएफ की एसपी के धरनी देवी ने कहा कि कृष्णमूर्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ दर्ज केस में आईपीसी (Indian Penal Code) की धारा 302 लगाई गई है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके