नाबालिग लड़की की दर्दभरी कहानी, भाई ने किया रेप, फिर दोस्तों को सुनाई कहानी, जिसपर भी किया भरोसा उसने दिया दर्द

Published : Aug 02, 2023, 12:08 PM ISTUpdated : Aug 02, 2023, 12:10 PM IST
Minor raped

सार

कर्नाटक की एक नाबालिग लड़की के साथ रेप के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। लड़की के साथ 2019 में सबसे पहले उसके चाचा के बेटे ने रेप किया था। 

दक्षिण कन्नड़। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिला से एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। लड़की के साथ उसके जाननेवालों ने कई बार रेप किया। सबसे पहले चचेरे भाई ने 2019 में लड़की के साथ रेप किया। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को कहानी बताई। उसके दोस्तों ने भी लड़की के साथ कई बार रेप किया।

लड़की द्वारा मामले के संबंध में शिकायत दिए जाने के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान 24 साल के अक्षय देवाडिगा व राजा, 28 साल के सुकुमार बेलचदा, 30 साल के कमलाक्ष बेलचदा और जयप्रकाश के रूप में हुई है।

जयप्रकाश ने सबसे पहले किया रेप

आरोपी जयप्रकाश पीड़ित लड़की के चाचा का बेटा है। उसने सबसे पहले 2019 में लड़की के साथ रेप किया था। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद लड़की के साथ कई बार रेप किया गया। लड़की ने जिसपर भी भरोसा किया उसने उसके साथ दरिंदगी की।

शादी के नाम पर बुलाया, किया रेप

मई 2023 में राजा ने नाबालिग के साथ रेप किया। इसके बाद जून में अक्षय और उसके दोस्त सुकुमार ने बलात्कार किया। सुकुमार ने लड़की को यह कहकर बेरापाडावु गांव बुलाया था कि उससे विवाह करेगा। लड़की सुकुमार की बातों पर यकीन कर आई तो उसके साथ रेप किया गया।

यह भी पढ़ें- मां को बंधक बनाकर सामने 16 साल की बेटी से 38 दिन तक किया रेप, दहला देगी राजस्थान की ये हैवानियत

पीड़ित लड़की द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार 28 जुलाई को कमलाक्ष ने उसके साथ रेप किया था। कमलाक्ष ने उसे विवाह करने का झांसा देकर कोजप्पाडी गांव बुलाया था। लड़की की शिकायत पर वाइटल पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ की है। इसमें पुलिस को अहम जानकारियां मिली हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Pax Silica क्या है? भारत-US के साथ आने से बदल जाएगी तस्वीर, आसान भाषा में समझें कहानी
Galgotias University Robot Video : क्या Neha Singh की गई नौकरी, यूनिवर्सिटी ने क्या कहा?