CCTV Footage: टोल बूथ से टकराई तेज रफ्तार एम्बुलेंस, 3 की मौत, हादसा टालने की कोशिश हुई नाकाम

कर्नाटक के शिरूर में एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस टोल बूथ के केबिन से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 20, 2022 3:04 PM IST / Updated: Jul 20 2022, 08:40 PM IST

बेंगलुरु। कर्नाटक के शिरूर में एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस टोल बूथ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। टोल बूथ के कर्मचारियों को पता चल गया था कि एक एम्बुलेंस बहुत अधिक तेज रफ्तार से आ रही है। उन्होंने हादसा रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है। 

एम्बुलेंस होन्नावरा से उडुपी जिले के कुंडापुर जा रही थी। टोल बूथ के कर्मचारियों को पता चल गया था कि एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस आ रही है। उसका टोल बूथ पर रुकना संभव नहीं था। टोल बूथ पर आने वाली गाड़ियों की रफ्तार कम करने के लिए लगाए गए बैरिकेड्स से टकराकर एम्बुलेंस के पलटने का खतरा था। 

टोल बूथ के केबिन से टकरा गई एम्बुलेंस
इसके चलते टोल बूथ के कर्मचारी तेजी से रास्ते में लगाए गए बैरिकेड्स हटा रहे थे। एक कर्मचारी अंतिम बैरिकेट हटाने गया तभी एम्बुलेंस आ गई। बारिश होने के चलते सड़क पर काफी फिसलन थी। कर्मचारी बैरिकेड हटा पाता इससे पहले ही एम्बुलेंस फिसलती हुई टोल बूथ के केबिन से टकरा गई और अगले ही पल सड़क पर शव बिखड़ गए। 

यह भी पढ़ें- भरतपुर में साधु ने खुद को आग लगाई, BJP ने कहा-'गहलोत सरकार को शर्म नहीं है, राहुल गांधी अब कुछ नहीं बोलेंगे'

उडुपी पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक की अस्पताल में मौत हुई। टोल प्लाजा के पास आने पर एम्बुलेंस ने नियंत्रण खो दिया था। हम तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं। एम्बुलेंस एक निजी अस्पताल की है।

यह भी पढ़ें- हवा में उड़ रहे Go First के विमान के विंडशील्ड में आई दरार, गुवाहाटी के बदले जयपुर में करानी पड़ी लैंडिंग

Share this article
click me!

Latest Videos

देश के जांबाजों का सम्मान, राष्ट्रपति ने 10 कीर्ति चक्र और 26 शौर्य चक्र प्रदान किया
हाथरस वाले बाबा के खिलाफ एक्शन मुश्किल...ना तो FIR में नाम, ना ही कोई पुराना ममला!
PM Modi LIVE: विश्व टी-20 चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम के साथ बातचीत
1 ली. पेट्रोल के बराबर होने वाला है टमाटर का दाम, अभी और होगा महंगा
Randeep Surjewala LIVE: रणदीप सुरजेवाला द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग