
कर्नाटक स्मोक बिस्कुट। कर्नाटक में बीते हफ्ते स्मोक बिस्कुट खाने के बाद एक लड़का बीमार पड़ गया। एक मेले में लड़के ने अपने मां-बाप के सामने स्मोक बिस्कुट खाने की जिद की। इसके बाद उसके पेरेंट्स ने उसे खाने की इजाजत दे दी। हालांकि, खाने के तुरंत बाद वो दर्द से तड़पने लगा और खाने के कुछ देर बाद बेहोश पड़ गया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गई और दावणगेरे शहर में दुकान के मालिक का लाइसेंस तरल नाइट्रोजन से बने बिस्कुट बेचने के कारण रद्द कर दिया गया अधिकारियों ने तुरंत दुकान भी बंद कर दी।
बता दें कि नाइट्रोजन युक्त स्मोक बिस्कुट खाने के बाद लड़के के फेफड़ों में धुआं फैल गया। इसके वजह से मुंह, गले, फूड पाइप
और पेट को काफी नुकसान पहुंचा। इसे तैयार करने में उपयोग किया जाने वाला तरल नाइट्रोजन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना जाता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से किसी भी चीज को ठंडा करने के लिए किया जाता है। इसका तापमान 196 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके कई साइड इफेक्ट भी है, जैसे स्किन एलर्जी, मुंह में जलन, पेट में दर्द।
नाइट्रोजन को सूखी बर्फ समझने की गलती
लोग गलती से तरल नाइट्रोजन को सूखी बर्फ समझ लेते है। हालांकि, हमें ध्यान देना चाहिए कि सूखी बर्फ और तरल नाइट्रोजन दोनों ही मानव शरीर को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। सूखी बर्फ और तरल नाइट्रोजन को कमरे के तापमान पर रखने पर मोटी सफेद भाप पैदा होती है और अक्सर खाने को बनाने और फ्रीजिंग एजेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। दोनों चीजों का सीधे तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए या यहां तक कि किसी की स्किन पर भी नहीं लगाया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: सिर्फ एक तरबूज के लिए छिड़ गई खूनी जंग, हजारों सैनिकों की चढ़ गई बलि, जानें पूरी बात
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.