वीर सावरकर के नाम वाले फ्लाईओवर के साइनबोर्ड पर NSUI ने पोती काली स्याही, भगत सिंह का बैनर लगाया

साइनबोर्ड पर कथित तौर पर एनएसयूआई के सदस्यों ने काली स्याही पोती है। मंगलवार को हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव व्याप्त है।

 

Dheerendra Gopal | Published : May 28, 2024 3:28 PM IST / Updated: May 28 2024, 09:17 PM IST

Karnataka Yelahanka flyover signboard defaced: कर्नाटक में एक बार फिर वीर सावरकर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के येलहंका में हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर के नाम वाले फ्लाईओवर के साइनबोर्ड पर काली स्याही पोती गई। साइनबोर्ड पर कथित तौर पर एनएसयूआई के सदस्यों ने काली स्याही पोती है। मंगलवार को हुई इस घटना के दौरान कथित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के फोटो का प्रदर्शन किया। इसके अलावा एक सफेद रंग के बैनर पर लाल रंग से वहां भगत सिंह फ्लाईओवर लिख दिया गया है। 

सावरकर की जयंती पर हुई घटना

Latest Videos

यह घटना मंगलवार 28 मई की है। 28 मई को वीर सावरकर की जयंती थी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति नीले साइनबोर्ड पर काली स्याही छिड़क रहा है। साइनबोर्ड येलहंका की फ्लाईओवर पर लगी है। इसमें अंग्रेजी और कन्नड़ दोनों भाषाओं में वीर सावरकर फ्लाईओवर लिखा हुआ था। साइनबोर्ड को काली स्याही से खराब करने वाले सदस्य कथित तौर पर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया थे। एनएसयूआई, कांग्रेस की छात्र विंग है। दरअसल, एनएसयूआई काफी दिनों से फ्लाईओवर का नाम भगत सिंह फ्लाईओवर करने की मांग करता रहा है।

इस फ्लाईओवर का उद्घाटन करीब चार साल पहले 2020 में कर्नाटक के तत्कालीन मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने किया था। फ्लाईओवर करीब 400 मीटर लंबा है।

केस दर्ज

बेंगलुरु पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। यह लोग साइनबोर्ड को खराब किए हैं। उधर, येलहंका के बीजेपी विधायक एसआर विश्वनाथ ने घटना की निंदा की है।

 

 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर राइट विंग के एक सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि एनएसयूआई के उपद्रवियों ने येलहंका बेंगलुरु में वीर सावरकर ब्रिज की नेमप्लेट पर विकृति प्रदर्शित करते हुए और राष्ट्रवादियों का अपमान करते हुए कालिख पोत दी। यह कांग्रेस की संस्कृति को दर्शाता है, जो देशभक्तों का अपमान करने वाले देशद्रोहियों को बचाता है। सावरकर का अपमान करते हुए भगत सिंह की तस्वीर प्रदर्शित करना दोनों देशभक्तों का अपमान है। कांग्रेस सरकार मूकदर्शक बनकर विफलताओं को छुपाने के लिए ऐसे कृत्यों का समर्थन कर रही है।

यह भी पढ़ें:

केसीआर चाहते थे बीजेपी महासचिव बीएल संतोष को अरेस्ट कराना, फोन टैपिंग केस में पूर्व डिप्टी कमिश्नर का बड़ा खुलासा

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार