
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शनिवार को आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद पीड़ित को शोपियां के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बल के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। किसी आतंकी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
मृतक की पहचान पूरन कृष्ण भट के रूप में हुई है। शनिवार सुबह वह अपने घर के बाहर थे तभी आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी। कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है आतंकियों की तलाशी जारी है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया कि पूरन कृष्ण भट पर शोपियां के चौधरी गुंड में स्थित बाग जा रहे थे तभी बाइक सवार दो आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आतंकियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- दिव्यांग नक्सली साईबाबा की रिहाई पर SC की रोक-'आतंकी गतिविधियों के लिए शरीर नहीं, ब्रेन की जरूरत होती है'
कश्मीरी पंडितों ने किया विरोध प्रदर्शन
90 के दशक में जब आतंकवाद चरम पर था और कश्मीरी पंडितों को पलायन करना पड़ा था तब भी पूरन कृष्ण ने घाटी नहीं छोड़ा था। वह किसान थे और सेब की बागवानी करते थे। घर के पीछे ही उन्हें गोली मार दी गई। वह अपने पीछे एक बेटे और बेटी को छोड़ गए हैं। पूरन कृष्ण भट की हत्या से लोगों में काफी गुस्सा है। जम्मू में आक्रोशित कश्मीरी पंडितों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने न्याय की मांग की।
यह भी पढ़ें- Global Hunger Index में 6 अंक फिसला भारत, 2021 के मुकाबले 107 नंबर पर पहुंचा
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.