प्राइवेट पार्ट पर लोहे का नट लिए पहुंचा मरीज, डॉक्टर हुए नाकाम, आग बुझाने वालों ने यूं बचाई जान

Published : Mar 28, 2025, 05:35 AM IST
Animated screw nut

सार

केरल में एक अजीब घटना! नशे में धुत व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट में नट फंस गया। अग्निशमन दल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद नट निकाला, वरना जान जा सकती थी।

Kerala Bizarre News: केरल के कासरगोड से एक विचित्र खबर सामने आई है। गुरुवार रात करीब 8 बजे 46 साल का एक व्यक्ति दर्द से तड़पता हुआ जिला अस्पताल पहुंचा। उसकी जान खतरे में थी। मरीज ने डॉक्टर को अपनी परेशानी बताई तो वे भी हैरत में पड़ गए। उसका प्राइवेट पार्ट 1.5 इंच के नट में फंस गया था।

पीड़ित व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट सूज गया था। वह यूरिन पास नहीं कर पा रहा था। वह व्यक्ति धोबी का काम करता है। डॉक्टरों ने नट निकालने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। इसके बाद अग्निशमन दल को मदद के लिए बुलाया गया। अग्निशमन अधिकारी केएम शिजू के नेतृत्व में अग्निशमन दल की टीम ने एक घंटे की मेहनत के बाद नट को काटकर पीड़ित के प्राइवेट पार्ट से हटाया।

जानलेवा साबित हो सकती थी गलती

नट को बेहद सावधानी से काटा गया। थोड़ी सी भी चूक जानलेवा साबित हो सकती थी। कटर से काटे जाने के दौरान नट के गर्म होने और पीड़ित के जलने का खतरा था। इससे बचने के लिए पूरे एरिया को पानी डालकर ठंडा रखा गया। इसके चलते इस ऑपरेशन में लंबा समय लगा। अग्निशमन दल की टीम ने दोनों तरफ से नट काटकर हटाया और पीड़ित की जान बचाई।

नशे में धुत्त था तभी कुछ लोगों ने नट से कस दिया प्राइवेट पार्ट

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह नशे में था तभी कुछ लोगों ने उसके प्राइवेट पार्ट को नट से कस दिया था। उसने दो दिन तक उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं कर सका। बहुत अधिक दर्द होने और यूरिन पास करने में परेशानी होने पर अस्पताल आया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video