
नेशनल डेस्क। चुनावी मौसम में जहां कुछ नेता राम मंदिर को बेकार बता रहे हैं वहीं केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अयोध्या राम मंदिर का दर्शन किया। यही आरिफ मोहम्मद ने ये भी कहा कि अयोध्या राम मंदिर में दर्शन करना अपने आप में गर्व की बात है। मंदिर में दर्शन कर बहुत सुकून मिलता है। केरल के राज्यपाल का अयोध्या में राम मंदिर दर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मंदिर में हाथ जोड़कर सिर झुकाया, मत्था टेका
केरल राजभवन की ओर से सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में दिख रहा है कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पूरी श्रद्धा भाव के साथ राम मंदिर पहुंचते हैं। हाथ जोड़कर वह रामलला के दर्शन करते हैं। यही नहीं आरिफ मंदिर में रामलला के चरणों में जमीन पर मत्था भी टेकते हैं। इसके बाद भगवान राम की मूर्ति को भी निहारते दिखते हैं।
पढ़ें राम गोपाल का विवादित बयान, कहा- अयोध्या राम मंदिर बेकार, जाने और क्या कहा...Watch Video
आरिफ ने कहा- राम मंदिर दर्शन गौरव की बात
केरल के राज्यपाल ने ये भी कहा कि जनवरी में भी वह राम मंदिर में दर्शन के लिए दो बार अयोध्या आ चुके हैं। उस वक्त दर्शन के दौरान मन में जो एहसास हुआ था वैसा ही आज भी है। पहले भी कई बार अयोध्या आया हूं। अयोध्या राम मंदिर सिर्फ खुशी की बात नहीं है, बल्कि गर्व की बात के राम जन्म भूूमि में श्रीराम का पूजन कर सकेंगे।
सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का रामलला का दर्शन करते वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर कई सारे कमेंट भी कर रहे हैं। वह राज्यपाल की बातों की सराहना कर रहे हैं।
वीडियो
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.