Kerala Human Sacrifice: दूसरों को दर्द देकर खुश होता है शफी, वृद्ध महिला को बनाया था शिकार

Published : Oct 12, 2022, 06:32 PM IST
Kerala Human Sacrifice: दूसरों को दर्द देकर खुश होता है शफी, वृद्ध महिला को बनाया था शिकार

सार

केरल में दो महिलाओं की बली देने के मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद शफी विकृत मानसिकता का इंसान है। उसे दूसरों को दर्द देकर खुशी होती है। पुलिस ने शफी के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।  

तिरुवनंतपुरम। केरल के पथानामथिट्टा जिले के तिरुवल्ला में दो महिलाओं को बली (Kerala Human Sacrifice) देने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मुख्य आरोपी मोहम्मद शफी विकृत मानसिकता का इंसान है। उसे दूसरों को यातना देकर खुशी होती है। अपने इसी शौक के चलते उसने दो महिलाओं को बली देने की साजिश रची थी।

शफी ने सोशल मीडिया की मदद से मारी गईं दोनों महिलाओं से संपर्क किया था। उसने एक दंपति को लालच दिया कि मानव बली का अनुष्ठान करने पर उसके घर में धन-दौलत की बारिश होगी। इस लालच में दंपति उसकी साजिश में शामिल हो गए। 

शफी ने बीच में छोड़ दी थी स्कूल की पढ़ाई
52 साल के शफी ने स्कूल की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। उसके खिलाफ एक 75 साल की महिला से बलात्कार की कोशिश करने और उसके साथ क्रूरता करने संबंधी केस दर्ज हुआ था। इस मामले में उसे जेल में डाल दिया गया था। वह 2020 में जमानत पर बाहर आया था। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शफी ने फेसबुक पर रोसेलिन और पद्मा से संपर्क किया था। इसके बाद उन्हें पॉर्न फिल्म में काम करने और इसके बदले पैसे देने का ऑफर देकर पठानमथिट्टा स्थित दंपति के घर ले गया था। उसने इसी तरह पहले भी कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया था। 

मारने से पहले किया प्रताड़ित
शफी ने अश्लील फिल्म में एक्टिंग के लिए महिलाओं को पैसे देने का वादा किया था। उसी समय उसने भगवल सिंह और उनकी पत्नी लैला को अपनी आर्थिक तंगी दूर करने के लिए मानव बलि देने की सलाह दी। रोसेलिन जून और पद्मा सितंबर में गायब हो गई थी। दोनों एर्नाकुलम में लॉटरी टिकट बेचती थी। 

कोच्चि पुलिस प्रमुख सीएच नागराजू ने कहा कि शफी ने महिलाओं पर यौन विकृतियां कीं। उसने नरबली देने के लिए महिलाओं को दंपति तक पहुंचाया और उन्हें उसका मांस खिलाया। जांच से संकेत मिले हैं कि महिलाओं में से एक को मारने से पहले चाकू से प्रताड़ित किया गया था। इसके बाद उसका मांस खाया गया। 

यौन विकृति का आदी है शफी
सीएच नागराजू ने बताया कि शफी यौन विकृति का आदी है। उसे दूसरे पर क्रूरता करने में खुशी मिलती थी। वह एक मनोरोगी है। हम जांच कर रहे हैं कि क्या इस मामले में कुछ और लोग शामिल हैं और क्या इस तरह की और घटनाएं हुईं हैं। पुलिस पद्मा के लापता होने के मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान रोसेलिन के भी लापता होने की जानकारी मिली। दोनों महिलाओं के मोबाइल फोन शफी के पास से मिले।

सीसीटीवी फुटेज और महिलाओं को पथानामथिट्टा ले जाने में इस्तेमाल किए गए स्कॉर्पियो कार की मदद से पुलिस शफी तक पहुंची। इसके बाद पुलिस पथानामथिट्टा स्थित उस घर तक पहुंची जहां महिलाओं की बली दी गई। दंपति ने अपना अपराध कबूल लिया है। शफी ने बुजुर्ग महिला से बलात्कार का प्रयास किया था। उसने बुजुर्ग महिला के साथ भी इसी तरह की क्रूरता की थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

पायलट को मारने पर उतारू हुए यात्री, इंडिगो की किस फ्लाइट में और क्यों मचा हंगामा
कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड