घर के बाहर पड़ी थी पत्नी की सिर कटी लाश, पड़ोसी भागकर अंदर गए और जो देखा उससे रह गए दंग

कन्नूर के पेरिंगाथुर में एक कपल के बीच ऐसी झगड़ा हुआ कि पति ने पत्नी का गला ही काट दिया। घटना मंगलवार रात करीब 11:45 बजे की है। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 22, 2021 1:17 PM IST

केरल. पति-पत्नी। सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ देने का वादा करते हैं। अच्छे-बुरे हर स्थिति में साथ देने की कसमें खाते हैं। उनके बीच का रिश्ता जब बिगड़ता है। भरोसे की डोर टूटती है। तब यही पति-पत्नी एक दूसरे के खून के प्यासे हो जाते हैं। केरल में हुए एक घटना ने सभी को चौंका कर रख दिया है। यहां कन्नूर के पेरिंगाथुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसा कुछ किया, जिसे देखने वाले दंग रह गए। 

पत्नी का गला काट दिया
कन्नूर के पेरिंगाथुर में एक कपल के बीच ऐसी झगड़ा हुआ कि पति ने पत्नी का गला ही काट दिया। घटना मंगलवार रात करीब 11:45 बजे की है। आधी रात को पड़ोसियों ने चीख पुकार सुनी। जब पास जाकर देखा तो महिला का गला कटा हुआ था। चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। दर्द से चीखती महिला खुद को बचा लेने की गुहार लगा रही थी। लेकिन घाव इतना ज्यादा गहरा था कि उसे बचाना मुश्किल सा जान पड़ा।

Latest Videos

हॉस्पिटल की तरफ दौड़े पड़ोसी
खून से लथपथ महिला को लेकर पड़ोसी हॉस्पिटल की तरफ दौड़े। लेकिन वहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया। महिला की मौत हो चुकी थी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। वहां पर हत्यारा पति मौजूद था। पुलिस ने पति मोहनन को हिरासत में ले लिया। वारदात को अंजाम देने वाला चाकू घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है। लेकिन कहानी में एक और शॉकिंग एंगल बचा हुआ था। वह था कि पति वहां से भागा क्यों नहीं। वहीं पर क्यों बैठा था।

पति करने वाला था सुसाइड
दरअसल, पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के बाद पति खुद की जान ले लेना चाहता था। वह खुद को मारने की योजना बना रहा था। उसने पुलिस के साथ माना कि पत्नी की हत्या के बाद वह खुद की जान भी लेना चाहता था। उसने यह भी कहा कि उसने अपराध करने का फैसला किया क्योंकि वह अपने जीवन से तंग आ चुका था। घटना उस वक्त हुई जब उनका बेटा धनीत काम पर गया हुआ था। उनकी बेटी धनुष्या भी अपने पति के यहां थी।

ये भी पढ़ें..

Covid का नया लक्षण आया सामने, पेट दर्द होने पर टेस्ट कराया तो संक्रमित निकला व्यक्ति

पत्नी को पहले पेट्रोल में डुबोया फिर लगा दी आग, 3 बच्चों के पिता ने दर्दनाक तरीके से दी मौत

मॉडल की मौत: रिवरबोट ट्रिप में हुई गायब, अगले दिन ऐसी हालत में मिली लाश, देखने वाले रह गए दंग

पेट में नहीं बल्कि लिवर में पल रहा बच्चा, ऐसा केस देख डॉक्टर रह गए दंग, बताई इसके पीछे की वजह?

'3 पुरुषों के साथ सोई हूं', इस संख्या को बढ़ाने के लिए लड़की ने निकाला अजीब तरीका, जानकर हो जाएंगे शॉक

Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana Election Result: हरियाणा में हुई हार तो कैसे बढ़ेगा BJP पर दबाव, कहां-कहां खड़ी होगी मुश्किल
Bigg Boss 18: कौन हैं 4 जोड़ी कपड़ा लेकर आए BJP के नेता Tajinder Pal Bagga, जूता कांड है मशहूर
क्या 7 जन्मों का होता है पति-पत्नी का साथ? प्रेमानंद महाराज ने बताई सच्चाई #Shorts
क्या इन 8 ठिकानों पर ईरान ने छिपा दिए परमाणु हथियार? Israel Iran War Update
बिजनेसमैन ने मनाया बीवी का 50वां बर्थडे, लग गया बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा