दिग्गजों के सामने कौन: केरल के तिरुवनंतपुरम में आमने-सामने हैं दो बड़े नेता, हो रही कड़ी टक्कर

Published : Apr 12, 2024, 03:21 PM ISTUpdated : Apr 12, 2024, 03:23 PM IST
Rajeev Chandrashekhar

सार

तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर भाजपा के राजीव चंद्रशेखर और कांग्रेस के शशि थरूर के बीच कड़ी टक्कर है। यहां 26 अप्रैल को मतदान होगा। 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में केरल के तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट की बहुत चर्चा है। यहां दो बड़े नेताओं के बीच कड़ी टक्कर हो रही है। एक ओर कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर हैं तो दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर।

केरल में 26 अप्रैल (दूसरे चरण) को एक ही दिन में 20 सीटों पर चुनाव होना है। इनमें से एक तिरुवनंतपुरम सीट है। यह केरल की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। वर्षों से यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। इस बार कांग्रेस को भाजपा से कड़ी चुनौती मिल रही है।

कांग्रेस पार्टी ने तिरुवनंतपुरम से मौजूदा सांसद शशि थरूर को फिर से मैदान में उतारा है। यहां से उन्हें तीन बार जीत मिली है। यह उनका चौथा चुनाव है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को यहां से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के उम्मीदवार पन्नियन रवींद्रन भी भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने की कोशिश कर रहे हैं।

तिरुवनंतपुरम लोकसभा चुनाव 2019 रिजल्ट

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के शशि थरूर ने 416131 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। भाजपा के कुम्मनम राजशेखरन को 316142 वोट मिले थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में जीतने वाले शशि थरूर को 297806 वोट मिले थे। भाजपा के ओ. राजगोपाल 282336 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।

यह भी पढ़ें- आर्टिकल 370 हटने के बाद खुलकर सांस ले रहा जम्मू-कश्मीर, जल्द मिलेगा राज्य का दर्जा: नरेंद्र मोदी

तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट के मतदाता

2011 की जनगणना के अनुमान के अनुसार तिरुवनंतपुरम संसदीय क्षेत्र की जनसंख्या 17,03,709 थी। यहां 27.83% ग्रामीण और 72.17% शहरी आबादी है। क्षेत्र में SC 9.82% और ST 0.45% हैं। 2019 में इस निर्वाचन क्षेत्र में 13,34,665 मतदाता थे। तिरुवनंतपुरम जिले में हिंदू 66.46%, ईसाई 19.1% और मुस्लिम 13.72% हैं।

यह भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी ने किया राहुल-तेजस्वी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- सावन में मटन का वीडियो दिखाकर किसको चिढ़ाते हो?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके