'पाकिस्तान-कनाडा से आ रहा पैसा, दारू पी रहे किसान...', दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन की असली अन्नदाता ने खोली पोल (WATCH)

Published : Feb 20, 2024, 12:01 PM ISTUpdated : Feb 20, 2024, 12:03 PM IST
Farmer

सार

जोगिंदर सिंह नाम के किसान ने विरोध प्रदर्शन की पोल खोली है। उन्होंने कहा कि दो-दो करोड़ रुपए की गाड़ी में किसान निकले हैं, वे लोग दारू (शराब) पी रहे हैं। किसान ऐसा नहीं होता।

नई दिल्ली। MSP समेत कई मांगों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन शुरू हुए एक सप्ताह हो गए। 13 फरवरी को किसान सड़क पर उतरे थे। किसानों द्वारा दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। हरियाणा ने पंजाब से लगी सीमा पर विरोध प्रदर्शन करने निकले किसानों को रोक दिया है। केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच चार राउंड बातचीत हुई है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच बात नहीं बनी है।

इस बीच किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। एक ऐसे ही वीडियो में जोगिंदर सिंह नाम के किसान ने विरोध प्रदर्शन की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा है कि विरोध प्रदर्शन के लिए पाकिस्तान और कनाडा से फंडिंग हो रही है। दो-दो करोड़ रुपए की गाड़ी में किसान निकले हैं, वे लोग दारू (शराब) पी रहे हैं। किसान ऐसा नहीं होता।

 

 

वीडियो में जोगिंदर सिंह कहते हैं, "किसान काम कर रहा है। किसान लड़ाई नहीं चाहता। पुलिस में जो भर्ती हैं वे हमारे बच्चे हैं। हम उन्हें पत्थर कैसे मार सकते हैं। चुनाव आ रहा है। मोजी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) का ग्राफ गिराने की बात कर रहे हैं। मोदी का ग्राफ गिरने वाला नहीं है।"

यह भी पढ़ें- किसान बुधवार से करेंगे दिल्ली कूच: सरकार के प्रस्ताव को एसकेएम ने किया खारिज, 5 नहीं सभी 23 फसलों पर चाहिए MSP गारंटी

उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी पंजाब आएंगे तो उन्हें सबक सिखाएंगे। ऐसी भाषा क्या किसान बोलते हैं। किसान ऐसे नहीं बोलेगा। भारत से बाहर से पैसा मिल रहा है। फंडिंग हो रही है। इसमें नशा माफिया भी जुड़ा हुआ है। एक-दो करोड़ रुपए की गाड़ी लेकर आ रहे हैं। किसान के पास तो ट्रैक्टर में तेल डलवाने के पैसे भी नहीं हैं। तुम दो-दो करोड़ की गाड़ी में...। और शराब पी रहे हो वहां। ये किसान नहीं हैं जी। किसान तो बिचारा अपना मजदूरी कर रहा है। किसान झगड़ा नहीं चाहता। कनाडा और पाकिस्तान से फंडिंग आ रही है।”

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह