खरगोन लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024: गजेन्द्र पटेल ने दिलाई BJP को लगातार 5वीं जीत

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने मप्र की खरगोन (ST) सीट पर गजेंद्र पटेल (Gajendra Singh Patel) को टिकट दिया था, जबकि कांग्रेस ने यहां से पोरलाल खारटे (Porlal Batha Kharte) को मौका दिया था।

Gagan Gurjar | Published : Jun 1, 2024 1:42 PM IST / Updated: Jun 04 2024, 09:39 PM IST

KHARGONE Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत मध्य प्रदेश की खरगोन (ST) संसदीय सीट पर लगातार पांचवीं बार भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हुई है। बीजेपी के गजेंद्र सिंह पटेल (Gajendra Singh Patel) यहां से जीत दर्ज की है। उन्होंने 819863 वोट हासिल किए हैं और उनकी जीत का मार्जिन 135018 वोट रहा है। कांग्रेस ने इस संसदीय सीट से पोरलाल खारटे (Porlal Batha Kharte) को चुनावी मैदान में उतारा था। 2019 में भी इस सीट से गजेन्द्र उमराव सिंह पटेल को जनता ने अपना आशीर्वाद दिया था। 

खरगोन लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

Latest Videos

- खरगोन सीट पर 2004 से 2019 तक, लगातार 4 बार BJP को बहुमत

- 2019 में खरगोन की जनता ने गजेंद्र उमराव सिंह पटेल को दिया आर्शीवाद

- गजेंद्र उमराव सिंह पटेल के पास 2019 में कुल प्रॉपर्टी 6 करोड़ रु. की थी

- BJP के सुभाष पटेल को 2014 में मिला बहुमत, कुल प्रॉपर्टी थी 3 करोड़

- 2009 में खरगोन सीट पर BJP के मकानसिंह सोलंकी (बाबूजी) का कब्जा

- 5वीं तक पढ़े मकानसिंह सोलंकीके पास 2009 में कुल संपत्ती 58 लाख थी

- खरगोन की जनता ने 2004 में BJP के कृष्ण मुरारी मोघे को दिया आर्शीवाद

- कृष्ण मुरारी मोघे ने 2004 के चुनाव में अपनी दौलत 74 लाख बताया था

नोटः लोकसभा इलेक्शन 2019 के दौरान खरगोन सीट पर 1834385 मतदाता, जबकि 2014 में यह संख्या 1703272 था। बीजेपी ने 2019 में खरगोन सीट पर विजय हासिल की थी। गजेंद्र उमराव सिंह पटेल को 773550 वोट देकर जनता ने अपना नेता चुना था। दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. गोविंद सुभान मुजाल्दा को 571040 वोट मिला था। वहीं, 2014 में खरगोन सीट पर कमल खिला था। सुभाष पटेल को 649354 वोट, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार रमेश पटेल को 391475 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election