पुडुचेरी : उपराज्यपाल पद से हटाई गईं किरण बेदी, तेलंगाना की गवर्नर डॉ. तिमिलिसाई सुंदरराजन पर अतिरिक्त चार्ज

Published : Feb 16, 2021, 10:33 PM ISTUpdated : Feb 26, 2021, 11:00 AM IST
पुडुचेरी : उपराज्यपाल पद से हटाई गईं किरण बेदी, तेलंगाना की गवर्नर डॉ. तिमिलिसाई सुंदरराजन पर अतिरिक्त चार्ज

सार

पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने वहां की उपराज्यपाल किरण बेदी को हटा दिया है। उनकी जगह तेलंगाना की गवर्नर डॉ. तिमिलिसाई सुंदरराजन को पुडुचेरी के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बेदी 2016 में पुडुचेरी की उपराज्यपाल बनाई गई थीं। 

पुडुचेरी. पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने वहां की उपराज्यपाल किरण बेदी को हटा दिया है। उनकी जगह तेलंगाना की गवर्नर डॉ. तिमिलिसाई सुंदरराजन को पुडुचेरी के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बेदी 2016 में पुडुचेरी की उपराज्यपाल बनाई गई थीं। 

इससे पहले देश में दोबारा राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटी कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। यह झटका कांग्रेस की सत्ता वाले एक मात्र केंद्रशासित राज्य पुड्डुचेरी से लगा है। यहां दो मंत्रियों समेत 4 विधायकों के इस्तीफे के बाद यहां की कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई है। इतना ही नहीं, दो विधायक भाजपा में शामिल हो गए। 

बुधवार को राहुल गांधी का दौरा
खास बात ये है कि बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुडुचेरी दौरा है। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को दो मंत्रियों समेत चार विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। इन इस्तीफों के बाद अब कांग्रेस के विधायक 10 रह गए हैं। वहीं, विपक्षी दलों ने फ्लोर टेस्ट की मांग करते हुए मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से इस्तीफा देने की मांग की है। 

क्या है विधानसभा की स्थिति?
पुडुचेरी में इसी साल जून में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहं 33 सीटें हैं। इनमें से 30 सीटों पर चुनाव होता है। जबकि तीन सदस्य को मनोनीत किया जाता है। लेकिन अब चार विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड
Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया