पीएम ने राम मंदिर को बनाया स्वर्ग, आते ही परिसर में लगाया ऐसा-वैसा नहीं बल्कि ये स्पेशल पौधा

Published : Aug 05, 2020, 12:56 PM IST
पीएम ने राम मंदिर को बनाया स्वर्ग, आते ही परिसर में लगाया ऐसा-वैसा नहीं बल्कि ये स्पेशल पौधा

सार

5 अगस्त 2020, यानी वो दिन, जिसका शायद हर राम भक्त इन्तजार कर रहा था। सदियों बाद अब जाकर राम मंदिर निर्माण की नींव पीएम मोदी ने रखा। इसके साथ ही अयोध्या का जश्न दुनिया ने मनाया। पीएम मोदी ने यहां मंदिर परिसर में एक ख़ास पौधा लगाकर इसे स्वर्ग ही बना दिया।   

अयोध्या: 29 साल पहले अयोध्या आकर नरेंद्र मोदी ने जो कसम खाई थी, उसे उन्होंने पूरा किया। राम मंदिर की नींव पड़ गई है और अब जल्द ही यहां मंदिर बन जाएगा। इस बीच 5 अगस्त को अयोध्या सहित पूरे देश में दीवाली सा जश्न मनाया गया। इस बीच  मंदिर परिसर में मोदी ने एक ख़ास पौधा लगाया। ये है पारिजात का पौधा। ये पौधा ऐसा-वैसा नहीं, बल्कि बेहद ख़ास पौधा है। 

इंद्र ने स्वर्ग में लगाया था ये पौधा  
पीएम मोदी ने मंदिर के परिसर में पारिजात का पौधा लगाया है। इस पौधे को देवराज इंद्र ने इसे स्वर्ग में लगाया था। इसके फूल सफ़ेद रंग के होते हैं। ये काफी छोटे होते हैं। इस पौधे की खासियत ये है कि इसके फूल सिर्फ रात को खिलते हैं और सुबह झड़ जाते हैं। आपको बता दें कि फूल पश्चिम बंगाल का राजकीय पुष्प है। 

स्वर्ग से ऐसे पृथ्वी तक आया पौधा 
पारिजात को स्वर्ग से भगवान कृष्ण पृथ्वी तक लाए थे। उन्होंने इसे द्वारका में लगाया था। वहाँ से अर्जुन इसे लेकर चले गए थे। ये पेड़ 10 से 30 फ़ीट तक होती है। इसके फूल, पत्तों और तने की छाल का इस्तेमाल औषधि निर्माण में होता है। 

हिंदू धर्म में है ख़ास स्थान 
बात अगर हिन्दू धर्म की करें तो इसमें पारिजात के पौधे का काफी महत्व है। इसे देवी लक्ष्मी का पसंदीदा फूल माना जाता है। सबसे ख़ास बात ये है कि जो फूल पेड़ से टूटकर नीचे गिरते हैं, उन्हें ही पूजा में इस्तेमाल किया जाता है। 


 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!