
कोलकाता। कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सनसनीखेज जानकारियां मिली है। रिपोर्ट से पता चला है कि महिला को कितने क्रूर तरीके से मारा गया।
महिला डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट में गहरा जख्म लगाया गया। उसके जननांगों के अंदर "एक सफेद, गाढ़ा तरल पदार्थ" पाया गया। पीड़िता से शरीर पर मिले चोटों के निशान चीख-चीखकर बता रहे हैं कि उसके साथ बेहद बर्बरता के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। रिपोर्ट में बलपूर्वक प्रवेश (महिला के प्राइवेट पार्ट में) के सबूत भी मिले हैं।
8 प्वाइंट में जानें पोस्टमार्टम रिपोर्ट की खास बातें
1- मृतक महिला के सिर, चेहरा, गला, बांहें और जननांगों पर 14 से अधिक चोट के निशान मिले।
2- मौत हाथ से गला घोंटने के चलते हुई।
3- मृत्यु के तरीके को हत्या माना गया।
4- महिला के जननांग में बलपूर्वक प्रवेश के सबूत मिले हैं। इससे पता चला है कि उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था।
5- पीड़िता के जननांग में "सफेद, गाढ़ा, चिपचिपा तरल" पाया गया।
6- फेफड़ों में रक्तस्राव (खून बहना) और शरीर में खून के थक्के मिले हैं।
7- हड्डियों में फ्रैक्चर के लक्षण नहीं मिले।
8- खून और अन्य शारीरिक तरल पदार्थों के नमूने आगे की जांच के लिए भेजे गए हैं।
9 अगस्त की सुबह मृत पाई गई थी डॉक्टर
महिला डॉक्टर अस्पताल में 8 अगस्त को नाइट ड्यूटी कर रही थी। 9 अगस्त की सुबह उसका शव अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला। घटना के अगले दिन कोलकाता पुलिस के सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया। बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।
यह भी पढ़ें- कोलकाता रेप-मर्डर कांड: डॉक्टर स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहर करेंगे मरीजों का इलाज
इस घटना के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है। पश्चिम बंगाल और भारत के अन्य हिस्सों में डॉक्टरों और नर्सों ने हड़ताल कर दिया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सीबीआई उनसे पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें- ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस: पूर्व प्राचार्य से CBI की 23 घंटे की मैराथन पूछताछ
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.