नेशनल न्यूज। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के बाद से साथी चिकित्सक सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बंगाल में आक्रोश अभी तक नहीं थमा है। 17 अगस्त को आईएमए के डॉक्टरों की देश व्यापी हड़ताल है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थय विभाग की ओर से सभी स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टरों और अस्पतालों के स्टाफ के लिए निर्देश जारी किया गया है कि हमले की 6 घंटे के भीतर नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर एफआईआर दर्ज जरूर कराएं। कैंपस में भी अराजकता की जा रही तो मामला दर्ज कराएं। तय समय सीमा के अंदर यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो संस्थान के प्रमुख को इसके लिए जिम्मेदार माना जाएगा। कोलकाता के आरजीकर अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में अब तक कुल 24 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।
कोलकाता मामले के बाद जागा विभाग
कोलकाता में डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। कोलकाता में डॉक्टर और चिकित्साकर्मी बेहतर सुरक्षा और कार्य करने का अच्छा माहौल की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं।
पढ़ें कोलकाता केस : 6 सवालों के आगे फेल पुलिस की थ्योरी, क्यों नहीं शांत हो रहा आक्रोश
महाराष्ट्र में भी डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार
कोलकाता में डॉक्टर रेप और हत्या के मामले ने देशव्यापी आंदोलन को जन्म दे दिया है। कोलकाता की आग अब महाराष्ट्र तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र के डॉक्टर और स्टाफ ने भी कार्य बहिष्कार कर दिया है। शनिवार को आईएमए की हड़ताल के चलते देश भर में ओपीडी की सेवाएं बंद रहेंगी। शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक डॉक्टर काम पर नहीं रहेंगे। सिर्फ इमरजेंसी सेवा ही मरीजों के लिए चालू रहेगी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.