
कोलकाता। कोलकाता के सरकारी हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक महिला डॉक्टर का शव सेमी न्यूड हाल में मिला है। वह सेकंड इयर की मेडिकल स्टूडेंट थी। संदिग्ध स्थिति में शव मिलने के बाद भारी विरोध प्रदर्शन हुआ है।
महिला डॉक्टर का शव आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में मिला। मृतका की उम्र 31 साल थी। वह सोदेपुर की रहने वाली थी। यहां PGT (Post Graduate Trainee) के रूप में काम कर रही थी। वह गुरुवार की रात ड्यूटी थी। इसी दौरान उसकी हत्या की गई।
शव मिलने के बाद मौके पर कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल पहुंचे। उन्होंने कॉलेज प्रशासन के साथ बैठक की। महिला डॉक्टर की हत्या के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
महिला डॉक्टर के शरीर पर मिले जख्म के निशान
महिला डॉक्टर का शव अर्ध नग्न स्थिति में मिला। उसपर जख्म के कई निशान थे। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, "उसने रात करीब 2 बजे अपनी जूनियर के साथ खाना खाया था। इसके बाद सेमिनार रूम में गई थी। यहां डॉक्टर के आराम के लिए कोई अलग कमरा नहीं है। सुबह हमें उसका शव मिला।"
पुलिस ने कहा, "महिला डॉक्टर का शव इमरजेंसी बिल्डिंग के सेमिनार हॉल में सहपाठियों ने पाया। हम डॉक्टरों, नर्सों और अन्य लोगों से बात कर रहे हैं जो कल रात उसके साथ ड्यूटी पर थे। मामले की जांच की जा रही है।"
डॉक्टर हत्याकांड को दबाने की हो रही कोशिश
एसोसिएशन ऑफ हेल्थ सर्विस डॉक्टर्स के सदस्य डॉ. मानस गुमटा ने आरोप लगाया कि मामले को "दबाने" की कोशिश हो रही है। बंगाल में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। इसे आत्महत्या का मामला बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम जांच किसी विशेषज्ञ द्वारा कैमरे के सामने की जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें- पुलिस के हत्थे चढ़ा बरेली का साइको किलर, 14 महीने में 10 महिलाओं का किया कत्ल
भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने सरकार पर "अपराध छिपाने" का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि कोलकाता पुलिस को महिला डॉक्टर की हत्या को कवर करने और इसे आत्महत्या के रूप में दिखाने के निर्देश दिए गए थे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.