कोलकाता केस: गला घोंटकर की थी डॉक्टर की हत्या, प्रदर्शन में ये होंगे शामिल

Published : Aug 21, 2024, 01:17 PM IST
SOURAV GANGULY ON RG KAR ISSUE

सार

कोलकाता डॉक्टर से रेप और मर्डर केस के पोस्टमार्टम में ये साबित हो गया है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी। डॉक्टरों के प्रदर्शन में आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भी शामिल होंगे। 

नेशनल न्यूज। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से रेप और मर्डर मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें साफ कहा गया है कि डॉक्टर की मौत गला घोंटने से हुई थी। वहीं डॉक्टरों के प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भी शामिल होंगे। दोनों ने कोलकाता की घटना को लेकर दुख जताया है।

हड़ताल के साथ इलाज भी कर रहे डॉक्टर
डॉक्टरों ने साथी डॉक्टर के न्याय के लिए अपना प्रोटेस्ट जारी रखा है लेकिन इसके साथ ही वह इमरजेंसी और आईसीयू में गंभीर मरीजों का इलाज भी कर रहे हैं। देश भर में जारी डॉक्टरों की हड़ताल में इमरजेंसी सेवाओं को नहीं बंद किया गया है।

अस्पताल के बाहर चल रहा प्रदर्शन
आरजीकर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के बाहर आज भी डॉक्टरों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। साथी डॉक्टर घटना से जुड़े आरोपियों को सख्त सजा देने और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय कानून बनाए जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर सरकार को आदेश दिया है। 

पढ़ें कोलकाता डॉक्टर रेपकांड: रिटायर्ड फौजी और पुलिस अफसरों के हाथ अस्पताल की सुरक्षा

पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली प्रदर्शऩ में होंगे शामिल
भारतीय पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने कोलकाता में हुई घटना को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा, अस्पताल परिसर में ऐसी घटना होना चिंता की बात है। महिलाएं आज की तारीख में कहीं भी सुरक्षित नहीं दिख रही हैं। इस मामले में सरकार को सख्त कार्रवाई कर जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलानी चाहिए।

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भी आएंगे
फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी कोलकाता की घटना में दुख के साथ रोष जताया है। उन्होंने सरकार से आरोपियों को सजा देने की मांग के साथ आज डॉक्टरों के प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही है।

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह