लद्दाख लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, न कमल खिला, न पंजा मजबूत हुआ, निर्दलीय की जीत

Published : Jun 04, 2024, 03:06 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 07:27 PM IST
Ladakh Lok Sabha Sabha Election 2024

सार

लद्दाख संसदीय सीट पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों को निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद हनीफा से हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने 27862 वोटों से जीत हासिल की है।

Ladakh Lok Sabha Sabha Election 2024 : भाजपा ने लद्दाख संसदीय सीट पर Tashi Gyalson को उम्मीदवार बनाया था और कांग्रेस ने Tsering Namgyal को मैदान में उतारा था लेकिन दोनों को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद हनीफा की 27862 वोटों से जीत हासिल कर ली है। उन्हें कुल 65259 वोट मिले हैं। इस जीत के बाद कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों को बड़ा झटका लगा है। जनता ने दोनों ही बड़ी पार्टियों को सिरे से नकार दिया है और एक इंडिपेंडेंट कैंडिडेट को जीत दे दी है।  

लद्दाख लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- BJP के जामयांग सेरिंग नामग्याल ने 2019 में लद्दाख लोकसभा चुनाव जीता

- 2019 में जामयांग सेरिंग नामग्याल के पास 9 लाख की दौलत, 1 केस दर्ज था

- लोकसभा चुनाव 2014 में लद्दाख सीट पर बीजेपी के थुपस्तान छेवांग की जीत

- थुपस्तान छेवांग के पास 2014 के चुनाव में 1cr. की संपत्ती, 80 हजार का कर्ज

- निर्दलीय प्रत्याशी हसन खान को 2009 में लद्दाख की जनता ने दिया बहुमत

- हसन खान ने 2009 के चुनाव में अपनी दौलत 60 लाख रु. घोषित किया था

- 2004 के इलेक्शन में लद्दाख सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी थुपस्तान छेवांग की जीत

- थुपस्तान छेवांग ने 2004 में अपनी कुल संपत्ती 61 लाख रु. बताई थी

नोटः लद्दाख संसदीय चुनाव 2019 के दौरान यहां पर मतदाता की संख्या कुल 179232 थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल वोटर्स की संख्या 166763 थी। 2019 में बीजेपी प्रत्याशी जामयांग सेरिंग नामग्याल को विजय मिली थी, उन्हें कुल 42914 वोट मिला था। जबकि हारे हुए निर्दलीय प्रत्याशी सज्जाद हुसैन को 31984 वोट पाकर संतोष करना पड़ा था। वहीं, 2014 में लद्दाख सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा था। थुपस्तान छेवांग 31111 वोट पाकर निर्दलीय प्रत्याशी गुलाम रजा को सिर्फ 36 वोट से हराया था। रजा को 31075 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Gold Price Today: चार दिन की गिरावट के बाद सोने में अचानक उछाल, देखें 30 प्रमुख शहरों में रेट
Train Ticket Refund Rule : रेलवे ने बदल दिए रिफंड रूल, टिकट कैंसिल करने से पहले जरूर दें ध्यान