नेपाल में भीषण हादसाः​ त्रिशूल नदी में बह गई यात्रियों से भरी 2 बस, 60 यात्री लापता

Published : Jul 12, 2024, 10:04 AM ISTUpdated : Jul 12, 2024, 11:51 AM IST
nepal

सार

नेपाल में शुक्रवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया है। जिसमें त्रिशूल नदी में यात्रियों से भरी दो बसें बह गई है। जानकारी मिलते ही रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया है। ये हादसा भूस्खलन के कारण हुआ है। बसों में करीब 60 से अधिक यात्री सवार थे।

नेपाल.  नेपाल में भारी बारिश के चलते कहीं बाढ़ तो कहीं लैंडस्लाइड की वजह से हाहाकार मची है। ऐसे में नारायणगढ़ मुग्लिन सड़क पर काठमांडू जा रही दो बसें भूस्खलन की चपेट में आने से त्रिशूल नदी में बह गई। जिससे बस में सवार करीब 60 यात्री भी लापता हो गए। क्योंकि पानी का बहाव तेज होने के कारण बसें बह गई। इस हादसे में से कुछ यात्री जैसे तैसे तैर कर बाहर निकल आए। उन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचना दी।

राहत और बचाव कार्य शुरू

नेपाल में काठमांडू जा रही दो यात्री बसें शुक्रवार को भूस्खलन की चपेट में आने के कारण नदी में बह गई। कुछ यात्रियों ने बसें नदी में गिरने के बाद तैरकर अपनी जान बचाई तो कुछ यात्री बस में फंसे हैं। जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है।

यहां पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार नेपाल के मदन आश्रित रोड पर अचानक हुए भूस्खलन के कारण काठमांडू जा रही यात्रियों से भरी दो बसें नदी में बह गई। बसें नदी में गिरने के बाद पानी के तेज बहाव के कारण बह गई। जिसकी जानकारी कुछ यात्रियों ने जैसे तैसे नदी से बाहर आकर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गया। फिलहाल रेस्कूय आपरेशन चल रहा है। यात्रियों से भरी बसों में से एक का नाम एंजेल और दूसरी का गणप​ति डीलक्स था।

यह भी पढ़ें : जगन्नाथ पुरी के खजाने की रखवाली करते हैं किंग कोबरा सांप, अब मंदिर प्रशासन ढूंढ रहा सपेरे

पीएम पुष्पकमल ने जताया दु:ख

नेपाल में भूस्खलन के कारण हुए हादसे पर पीएम पुष्प कमल दहल ने दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि नारायणगढ़ मुग्लिन सड़क पर भूस्खलन होने के कारण करीब पांच दर्जन या​त्रियों के लापता होने व देश के अन्य हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुए नुकसान से मैं काफी दु:खी हूं। मैं गृह प्रशासन और सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों को खोजने व प्रभावी बचाव के लिए निर्देश देता हूं।

यह भी पढ़ें : दो पत्नी रखने सहित पीकर आनेवाले 9 टीचर्स को डिंडोरी में किया सस्पेंड, 20 को थमाया नोटिस

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम का सबसे ठंडा दिन, जानें क्यों अगले कुछ दिनों में 500 तक जा सकता है AQI
Artificial Sun: 3 महीने तक नहीं निकलता सूरज, फिर इस गांव में कैसे होती है रोशनी?