भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का twitter अकाउंट किसने किया था हैक, कराया जा रहा है पता

Published : Feb 28, 2022, 10:17 AM ISTUpdated : Feb 28, 2022, 10:28 AM IST
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का twitter अकाउंट किसने किया था हैक, कराया जा रहा है पता

सार

रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा(BJP National President JP Nadda) का twitter अकाउंट हैक करने का मामला सामने आया था। इसमें यूक्रेन के समर्थन में पैसा दान करने की मांग की गई थी। हालांकि अब अकाउंट कंट्रोल में है। इसका पता लगाया जा रहा है कि यह किसने किया था।

नई दिल्ली. रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा(BJP National President JP Nadda) का twitter अकाउंट हैक करने का मामला सामने आया था। इसमें यूक्रेन के समर्थन में पैसा दान करने की मांग की गई थी। हालांकि अब अकाउंट कंट्रोल में है। twitter को इस बारे में लिखा गया है, ताकि इसका पता लगाया जा रहा है कि यह किसने किया था।

JP Nadda Twitter Account Hacked: क्रिप्टोकरेंसी को लेकर किए गए थे tweet
हैकर ने जेपी नड्डा का twitter अकाउंट हैक करके यूक्रेन-रूस युद्ध (ukraine russia war) को लेकर ट्वीट किए थे। हैकर ने दो नड्डा के अकाउंट से दो tweet किए थे। पहले में लिखा था कि रूस के लोगों के साथ खड़े हों। दूसरे ट्वीट में लिख कि यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हों। इसमें कहा गया कि क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन और एथेरियम में डोनेशन स्वीकार किया जा रहा है।

जेपी नड्डा ने किया tweet
अपना अकाउंट हैक होने की जानकारी लगने पर जेपी नड्डा ने tweet किया। इसमें लिखा कि सॉरी मेरा अकाउंट हैक हो गया है। यहां रूस को दान करने के लिए क्योंकि उन्हें मदद की जरूरत है। हालांकि कुछ देर बाद अकाउंट रिकवर कर लिया गया। बाद में दोनों विवादास्पद ट्वीट डिलीट कर दिए गए।  भाजपा के सूत्रों के अनुसार, नड्डा का twitter अकाउंट कुछ देर के लिए हैक किया गया था। पार्टी असली कारण पता लगाने twitter से बातचीत कर रही है।

PM मोदी का भी twitter अकाउंट हैक हो चुका था
यह पहला मामला नहीं है, जब किसी नेता का ट्वीटर अकाउंट हैक किया गया हो। हैकर्स अकसर ऐसी हरकतें करते रहते हैं। दिसंबर, 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का ट्विटर अकाउंट भी हैक किया गया था। हैकर ने पीएम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया था कि 'भारत ने आधिकारिक रूप से बिटकॉइन (Bitcoin) को कानूनी मान्यता दे दी है और सरकार भी 500 बिटकॉइन खरीदकर लोगों को बांट रही है।' हालांकि फौरन ही इसका पता लग गया था और यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया था।

सरकारी विभागों के अकाउंट भी होते रहे हैं हैक
जनवरी में सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। हैकर्स ने उसका नाम भी बदल दिया था। जबकि प्रोफाइल फोटो भी बदल दी गई थी। हालांकि अकाउंट को कुछ देर बाद ही रिस्टोर कर लिया गया था। हैकर्स ने एकाउंट का नाम बदलकर एलन मस्क कर दिया था। इसके साथ ही प्रोफाइल फोटो पर मछली की फोटो लगा दी थी। 

यह भी पढ़ें
व्‍हाट्सऐप से लेकर ग्रामरली तक, दुनिया की इन बड़ी टेक कंपन‍ियों का क्‍या है युक्रेन से कनेक्‍शन
WhatsApp के ये 5 अपकमिंग फीचर्स बदल देंगे चैटिंग करने का तरीका, यूजर को है बेसब्री से इंतजार
Mann ki baat : इस बार वोकल फॉर लोकल होली मनाएं, यह आपके आसपास रहने वालों के जीवन में रंग भर देगा : मोदी

 

PREV

Recommended Stories

हुमायूं कबीर कौन, जिन्होंने बाबरी मस्जिद के लिए इकट्ठा किया करोड़ों का चंदा
Indigo Crisis Day 7: इंडिगो ने दिया ₹827 करोड़ का रिफंड, यात्रियों को लौटाए 4500 बैग