कार्रवाई : 2020 में मारे गए 103 नक्सली, 2018-19 की तुलना में कम हुईं नक्सली घटनाएं

 2019 की तुलना में 2020 में कम नक्सली घटनाएं हुईं। इसके अलावा पिछले साल पूरे देश में 103 नक्सली मारे गए। यह जानकारी गृह मंत्रालय ने संसद में दी। गृह मंत्रालय के मुताबिक, 2020 में पूरे देश में 665 नक्सली घटनाएं हुईं। इस दौरान 43 जवान भी शहीद हुए। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 2, 2021 12:52 PM IST

नई दिल्ली. 2019 की तुलना में 2020 में कम नक्सली घटनाएं हुईं। इसके अलावा पिछले साल पूरे देश में 103 नक्सली मारे गए। यह जानकारी गृह मंत्रालय ने संसद में दी। गृह मंत्रालय के मुताबिक, 2020 में पूरे देश में 665 नक्सली घटनाएं हुईं। इस दौरान 43 जवान भी शहीद हुए। 

अगर 2018 और 2019 की तुलना में देखें तो 2020 में कम नक्सली घटनाएं हुईं। इसके साथ ही नक्सली भी कम मारे गए। 2018 में 225 , 2019 में 145 और 2020 में 103 नक्सली मारे गए। जबकि 2018 में 67, 2019 में 52 जबकि 2020 में 43 जवान शहीद हुए। 

किस राज्य में सबसे ज्यादा नक्सली घटनाएं हुईं
2020 की बात करें तो सबसे ज्यादा 315 नक्सली घटनाएं छत्तीसगढ़ में हुईं। राज्य में 320 नक्सली पकड़े गए। जबकि 44 मारे गए। वहीं, इस दौरान 36 सुरक्षाबल भी शहीद हुए।

छत्तीसगढ़ के बाद सबसे ज्यादा घटनाएं झारखंड में हुईं। यहां 199 घटनाएं हुईं। 378 नक्सली गिरफ्तार हुए। 38 नागरिक मारे गए। वहीं, 14 नक्सली मारे गए। 

2020: कुल 1110 नक्सली हुए गिरफ्तार

राज्य घटनाएं   नक्सली ढेर जवान शहीद नक्सली गिरफ्तार
आंध्र12--31
बिहार265-255
छत्तीसगढ़3154436  320
झारखंड19914  1378
मप्र163-16
महाराष्ट्र3093 5
ओडिशा50172  13
तेलंगाना  15101103
कुल665103431110

 

Share this article
click me!