भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के 95वें जन्मदिन पर बधाई देने घर पहुंचे PM मोदी, खूब बातें कीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज(8 नवंबर) को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की। अवसर था आडवाणी के 95वें जन्मदिन का। मोदी अकसर आडवाणी के हर जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने जाते हैं। मोदी करीब 40 मिनट तक आडवाणी के घर पर रुके। उनके साथ केक काटा। 

Amitabh Budholiya | Published : Nov 8, 2022 6:19 AM IST / Updated: Nov 08 2022, 01:08 PM IST

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज(8 नवंबर) को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की। अवसर था आडवाणी के 95वें जन्मदिन का। मोदी अकसर आडवाणी के हर जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने जाते हैं। मोदी करीब 40 मिनट तक आडवाणी के घर पर रुके। उनके साथ केक काटा। इस दौरान दोनों के बीच पुरानी यादें ताजा हुईं।

मोदी के अलावा राजनाथ सिंह भी आडवाणी के घर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे थे। राजनाथ सिंह ने आडवाणी के साथ फोटो ट्वीट करके लिखा- 'मैं भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी आयु की कामना करता हूं।' 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित तमाम नेताओं ने आडवाणी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। शिवराज ने tweet में लिखा-भारतीय जनता पार्टी के हमारे प्रेरणास्त्रोत लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई। आपने राष्ट्र एवं जनसेवा के लिए जो राह दिखाई है, उसके मंगलकारी प्रकाश में हम प्रदेश की उन्नति एवं जनकल्याण के लिए अविराम कार्य करते रहेंगे।

बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची(पाकिस्तान) में हुआ था। वे 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 7वें उप-प्रधानमंत्री रहे। 1998 से 2004 के बीच NDA सरकार में गृहमंत्री रहे। वे भाजपा के फाउंडर मेंबर्स में शामिल हैं। 2015 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

ic.twitter.com/Z7EpF4nnRq


भाजपा के सीनियर लीडर लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) 8 नवंबर को 95 साल के हो गए। उनके 94वें बर्ड-डे पर यानी पिछले साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) धाई देने घर पहुंचे थे। इससे पहले मोदी ने tweet करके आडवाणी को बधाई दी थी। इसमें मोदी ने लिखा था-'आदरणीय आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हैं। लोगों को सशक्त बनाने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने की दिशा में उनके कई प्रयासों के लिए राष्ट्र उनका ऋणी रहेगा। उन्हें उनकी विद्वतापूर्ण गतिविधियों और समृद्ध बुद्धि के लिए भी व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है।' इस दौरान मोदी ने आडवाणी का हाथ पकड़ा था। क्लिक करके पढ़ें डिटेल्स


1992 के अयोध्या आंदोलन के महानायक आडवाणी के 92वें जन्मदिन पर मोदी और अमित शाह के अलावा तत्कालीन उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू उन्हें विश करने पहुंचे थे। देखें वीडियो...

pic.twitter.com/zUvVVQJMvg

यह भी पढ़ें
वो जिला जहां BJP खूब बहा रही पसीना, प्रचार के लिए PM को भी आना पड़ा, दवा कारोबार का है गढ़
अच्छी खबर : जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से पीड़ित परिवार के बच्चों के लिए MBBS, BDS में रिजर्व कोटा

Read more Articles on
Share this article
click me!