महाराष्ट्र: 30 अप्रैल तक लॉकडाउन, यह राज्य कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित, हो चुकी है 110 मौत

Published : Apr 11, 2020, 06:18 PM ISTUpdated : Apr 11, 2020, 06:22 PM IST
महाराष्ट्र: 30 अप्रैल तक लॉकडाउन, यह राज्य कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित, हो चुकी है 110 मौत

सार

कोरोना से बचने के लिए महाराष्ट्र ने भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। इससे पहले पंजाब में 1 मई और ओडिशा में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया जा चुका है। महाराष्ट्र के मुख्यमत्री उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। 

मुंबई. कोरोना से बचने के लिए महाराष्ट्र ने भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। इससे पहले पंजाब में 1 मई और ओडिशा में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया जा चुका है। महाराष्ट्र के मुख्यमत्री उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। लेकिन परीक्षाओं, कॉलेजों आदि के बारे में बहुत सारे सवाल हैं। उन सभी सवालों पर 14 अप्रैल से पहले साफ किया जाएगा। 

राज्य में कोरोना के 1874 केस
महाराष्ट्र में कोरोना के अब तक 1,874 मामले आ चुके हैं। लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना का पहला मामला मिले पांच हफ्ते हो जाएंगे। हालांकि आज हम कह सकते हैं कि हमने कोरोना के कई गुना बढ़ने पर काफी हद तक रोक लगाई है।

मुंबई सबसे ज्यादा प्रभावित
देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र (1874) में हैं। वहीं मुंबई सबसे ज्यादा 1004 प्रभावित है। शुक्रवार को यहां एक ही दिन में सिर्फ कोरोना के 218 नए मामले सामने आए। साथ ही साथ कोरोना के 10 मरीजों ने दम तोड़ दिया। मुंबई शहर में ही कुल 64 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है। 

पंजाब में 1 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
पंजाब सरकार ने राज्य में 1 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही राज्य में मास्क पहनना भी अनिवार्य कर दिया है। पंजाब के 17 जिलों में वायरस फैल चुका है। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित 21 दिन के लॉकडाउन को 1 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा ओडिशा में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम