
लोकसभा चुनाव 2024। भारतीय राष्ट्रीय चुनाव के सात चरणों में से पहला चरण कल यानी शुक्रवार (19 अप्रैल) को शुरू होने जा रहा है। ये चुनाव भारत की संसद के निचले सदन लोकसभा की 543 सीटों के लिए हैं। लोकसभा में बहुमत सीटें हासिल करने वाली पार्टी या गठबंधन अगली सरकार बनाएगी।
देश में होने वाला लोकसभा चुनाव दुनिया के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक चुनाव होने वाला है, जिसमें 96.9 करोड़ लोग भाग ले रहे हैं। ये सभी लोग 44 दिनों में 5.5 करोड़ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल करके अपना वोट डालेंगे। वोटों की गिनती 4 जून को की जाएगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।
कल होने वाले पहले चरण के लोकसभा चुनाव में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होने वाले हैं। इनमें निम्नलिखित राज्य के लोकसभा सीट पर चुनाव होंगे।
पहले चरण के कुछ प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार हैं
कोयंबटूर (तमिलनाडु): प्रधानमंत्री मोदी की बीजेपी पार्टी दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में बीते 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाई थी। बीजेपी 39 लोकसभा सीटों में से एक पर भी जीत हासिल नहीं कर पाई थी। इस बार पार्टी ने उभरते नेता पर दांव लगा रही है, जो अन्नामलाई है। वो इस बार कोयंबटूर से बीजेपी के उम्मीदवार है। वो तमिलनाडु के बीजेपी प्रमुख भी है।
नागपुर (महाराष्ट्र): संघीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक वरिष्ठ भाजपा नेता है। उन्हें कुछ राजनीतिक विश्लेषक मोदी के लिए संभावित चुनौती के रूप में देखते हैं। वो नागपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय भी है।
मणिपुर: राज्य की दोनों सीटों पर आंशिक रूप से पहले चरण में 19 अप्रैल को और आंशिक रूप से दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। ये चुनाव जातीय संघर्ष की पृष्ठभूमि में हो रहा है, जिसने प्रभावी रूप से मणिपुर को दो हिस्सों में बांट दिया है। पिछले मई से मैतेई और कुकी समुदायों के बीच झड़पों में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं।
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) : 2013 में मुस्लिम विरोधी दंगों का केंद्र, जिसके बारे में कुछ पर्यवेक्षकों का मानना है कि 2014 में भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य (80 में से 72 सीटें) में भाजपा को बड़ी जीत हासिल करने में मदद मिली थी। मुजफ्फरनगर में 19 अप्रैल को मतदान होगा। निर्वाचन क्षेत्र और इसके पड़ोसी सीटों पर अच्छी खासी मुस्लिम आबादी है, लेकिन बीजेपी ने उसे 2014 और 2019 में जीत हासिल करने में मदद की।
मतदान कब शुरू और खत्म होगा?
मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे (12:30 GMT) खत्म होगा। मतदान बंद होने के समय तक कतार में खड़े मतदाताओं को वोट देने का मौका मिलता है, भले ही इसके लिए मतदान केंद्रों को अधिक समय तक खुला रखना पड़े।
कौन से राज्य में किसकी सरकार?
तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के नेतृत्व वाले गठबंधन का शासन है, जिसमें INDIA की पार्टियां शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में BJP का शासन है।
महाराष्ट्र, बिहार, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम और पुडुचेरी में भी BJP गठबंधन के जरिए सत्ता में है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप संघीय रूप से शासित हैं और यहां कोई लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार नहीं है। जम्मू और कश्मीर पर भी नई दिल्ली से शासन होता है। मोदी सरकार द्वारा 2019 में इसकी विशेष स्थिति को खत्म करने के बाद से कोई राज्य चुनाव नहीं हुआ है।
पश्चिम बंगाल में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी का शासन है, जो कि INDIA गठबंधन का हिस्सा है।
मिज़ोरम पर 6 क्षेत्रीय दलों का गठबंधन ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट शासन करता है।
ये भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी के एक और विधायक को ईडी ने किया अरेस्ट, 9 घंटे तक हुई अमानतुल्लाह खान से पूछताछ
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.