
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को बड़ा झटका लगने जा रहा है। जो पार्टी अपने नेता के लिए पीएम की कुर्सी के सपने देख रही थी, संभावना है कि वह 11 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 0 पर आउट हो जाए। 7 राज्यों में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। दिल्ली का आंकड़ा सबसे चौंकाने वाला है।
इन राज्यों में भाजपा कर सकती है क्लीन स्वीप
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में भाजपा अपना शानदार प्रदर्शन दोहराने जा रही है। राज्य में लोकसभा की 26 सीटें हैं। एग्जिट पोल के अनुसार सभी सीटों पर कमल खिलने वाला है। कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत मिलने की उम्मीद नहीं है।
छत्तीसगढ़: 11 लोकसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर हुई है। एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा यहां कांग्रेस को 0 पर आउट कर सकती है।
हिमाचल प्रदेश: एग्जिट पोल के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सभी चार सीटों पर भाजपा की जीत हो सकती है। पार्टी ने राज्य के मंडी सीट से एक्ट्रेस कंगना रनौत को उतारा। राज्य में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में भाजपा 4-0 से चुनाव अपने नाम करती है तो यह कांग्रेस की बड़ी हार होगी।
उत्तराखंड: एग्जिट पोल के अनुसार 5 लोकसभा सीटों वाले उत्तराखंड में कांग्रेस के लिए एक सीट भी जीतना मुश्किल है। भाजपा सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।
गोवा: गोवा में लोकसभा की 2 सीटें हैं। भाजपा दोनों जीत सकती है।
त्रिपुरा: त्रिपुरा के दो लोकसभा सीटों को भाजपा जीत सकती है। यहां कांग्रेस के लिए खाता खोलना मुश्किल लग रहा है।
अरुणाचल प्रदेश: यहां कांग्रेस 0 पर आउट हो सकती है। राज्य की सभी 2 सीटों को भाजपा जीत सकती है।
यह भी पढ़ें- Jan Ki Baat Exit Poll LS Election 2024: 377 सीट के साथ तीसरी बार NDA सरकार, INDIA 151 सीट
दिल्ली में आप-कांग्रेस दोनों हो सकते हैं 0 पर आउट
दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं। जन की बात एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा यहां 2019 की तरह सभी सीटें जीत सकती है। दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन था। दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ीं, लेकिन एग्जिट पोल के अनुसार उन्हें सफलता मिलने की उम्मीद नहीं है।
यह भी पढ़ें- Jan ki Baat Exit Poll: बंगाल में बड़ा खेला करने जा रही BJP, जानें अन्य राज्यों में किस पार्टी को मिल रहीं कितनी सीट
इन केंद्र शासित प्रदेशों में भी कांग्रेस का खाता खुलना मुश्किल
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.