लोकसभा चुनाव 2024: ममता बनर्जी बोलीं- कांग्रेस 40 सीटें जीते भरोसा नहीं, फिर भी इतना अहंकार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में 40 सीटें जीते इसपर भी शक है।

Vivek Kumar | Published : Feb 3, 2024 1:39 AM IST / Updated: Feb 03 2024, 07:11 AM IST

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। उन्होंने शक जताया है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) में 40 सीटें भी जीत सकती है। ममता बनर्जी ने कुछ दिन पहले लोकसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से इनकार किया था। इसके बाद उन्होंने पहली बार कांग्रेस पर ऐसा तीखा हमला किया है।

बंगाल के मुर्शिदाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "कांग्रेस, मुझे नहीं पता कि आपको 300 में से 40 सीट पर भी जीत मिलेगी। इतना अहंकार क्यों है? आप बंगाल आए, हम INDIA अलायंस में हैं। मुझे तो बताओ। मुझे प्रशासन से पता चला। अगर आपमें दम है तो भाजपा को वाराणसी में हराएं। आप जिन जगहों पर पहले जीतते थे हार गए हैं।"

 

 

ममता बनर्जी बोलीं- कांग्रेस को हिम्मत है तो वाराणसी जीत कर दिखाए

ममता ने कहा, "उत्तर प्रदेश में हमारा एक भी नहीं है। राजस्थान में आप नहीं जीते। जाएं और इन राज्यों में जीतें। मैं देखूंगी कि आपमें कितनी हिम्मत है। जाएं इलाहाबाद और वाराणसी में जीतें। देखते हैं आपकी पार्टी में कितनी हिम्मत है।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के साथ पश्चिम बंगाल आए। उन्होंने बीड़ी बनाने वाले मजदूरों से बात की। इस संबंध में ममता ने कहा, "अब फोटो शूट का एक नया स्टाइल सामने आया है। जो कभी चाय की दुकान पर नहीं गए अब बीड़ी मजदूरों के साथ बैठने का दिखावा करते हैं। ये सभी प्रवासी पक्षी हैं।"

बता दें कि कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें राहुल गांधी को तंबाकू विक्रेताओं के एक समूह के साथ बैठे देखा जा सकता है, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। वह उनसे बातचीत करते दिख रहे हैं।

 

 

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम, जानिए पूरा मामला

टीएमसी ने कांग्रेस को दिया था दो सीटों का ऑफर

बता दें कि TMC INDIA अलायंस में है, लेकिन इसने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। सीट शेयरिंग को लेकर टीएमसी और कांग्रेस के बीच सहमति नहीं बनी थी। टीएमसी कांग्रेस को दो सीटें देने को तैयार थी, लेकिन कांग्रेस को इतनी कम सीटें मंजूर नहीं थी। इसके चलते टीएमसी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन को कर्नाटक हाईकोर्ट का समन, सनातन धर्म पर की थी विवादित टिप्पणी

Read more Articles on
Share this article
click me!