दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच की एक टीम आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची है।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच की एक टीम आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची है। क्राइम ब्रांच, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को नोटिस देने पहुंची है। मुख्यमंत्री ने बीते दिनों आप विधायकों की खरीद-फरोख्त संबंधी आरोप लगाए थे। केजरीवाल ने बीजेपी पर दिल्ली सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके सात विधायकों को खरीदने के लिए बीजेपी के लोगों ने संपर्क किया। केजरीवाल के इस आरोप के बाद बीजेपी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अरविंद केजरीवाल का क्या था आरोप?

अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर उनकी सरकार को गिराने की साजिश का आरोप लगाया था। केजरीवाल ने कहा कि ईडी से उनको गिरफ्तार करने की साजिश के अलावा बीजेपी लगातार उनकी सरकार गिराने में लगी हुई है। आम आदमी पार्टी के सात विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये ऑफर किया गया है। साथ ही उनको विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट का भी वादा किया जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में चुनाव जीतने में असमर्थ भाजपा अरविंद केजरीवाल सरकार को गिराने के लिए "गंदी साजिश" रच रही है।

बीजेपी ने केजरीवाल के खिलाफ की पुलिस में शिकायत

अरविंद केजरीवाल के आप विधायकों को तोड़ने के आरोपों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती है। बीजेपी ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने और पार्टी को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। 

ईडी का पांचवां समन केजरीवाल ने किया स्किप

दिल्ली शराब नीति केस में जांच कर रही ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजकर 2 फरवरी को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। यह ईडी द्वारा भेजा गया केजरीवाल को पांचवां समन था लेकिन उन्होंने पांचवां समन भी स्किप कर दिया और पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को आप के प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके पहले उन्होंने बीजेपी पर ईडी के साथ मिलकर उनको गिरफ्तार किए जाने की साजिश का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि वह पांचवां समन भी छोड़ दिए हैं। ईडी केंद्र सरकार के इशारे पर मुझे अरेस्ट करना चाहती है। 

यह भी पढ़ें:

दिल्ली में आप-बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने: आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन की केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान ने की अगुवाई