आप के प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं में जोश और दुगुना हो गया जब अरविंद केजरीवाल व पंजाब सीएम भगवंत मान भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। आलम यह कि प्रदर्शनकारियों को संभालने में पुलिस का पसीना छूट गया।

AAP Vs BJP: चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन और अरविंद केजरीवाल को ईडी समन के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। शुक्रवार को बीजेपी और आप के बीच राजनीतिक विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। दोनों पार्टियों के लोग एक दूसरे के मुख्यालयों के सामने धरना-प्रदर्शन किया। आप के प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं में जोश और दुगुना हो गया जब अरविंद केजरीवाल व पंजाब सीएम भगवंत मान भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। आलम यह कि प्रदर्शनकारियों को संभालने में पुलिस का पसीना छूट गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केजरीवाल ने कहा-गिरफ्तारी की साजिश रच चुकी है मोदी सरकार

प्रदर्शन के पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईडी का पांचवीं बार समन उन्होंने छोड़ दिया है। केंद्र के इशारे पर ईडी यह कर रही है। वह अपनी गिरफ्तारी के लिए खुद को खुला छोड़ दिए हैं। केजरीवाल ने बीजेपी पर मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने मेयर जैसे छोटे चुनाव में जिस तरह से धांधली की है उससे साफ है कि बड़े चुनाव विधानसभा और लोकसभा में वह क्या-क्या कर सकती है।

लोकतंत्र बचाने का मान ने किया आह्वान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह समय लोकतंत्र को बचाने का है। लोगों को लोकतंत्र बचाने के लिए आगे आना होगा। भाजपा लिए लोकतंत्र जरूरी नहीं है। बीजेपी के लोग, सत्ता के लिए देश को बेच सकते हैं। लेकिन हम देश के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

पूरी दिल्ली में आप के झंड़े और बीजेपी विरोधी नारा

शुक्रवार को दिल्ली में हुए आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता सड़कों पर आप का झंडा लहराते हुए निकले। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पूरी दिल्ली में आप के झंडे लेकर बीजेपी विरोधी नारा लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कई जगह आप कार्यकर्ताओं और दिल्ली पुलिस के बीच बैरिकेड्स पर कहासुनी भी हुई। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा रही है। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने बीजेपी पर केजरीवाल से डरे होने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें:

Parliament Budget session: जब खड़गे बोले-अबकी बार 400 पार...तो ठहाकों से गूंजा सदन