आज मुंबई के शिवाजी पार्क में लगेगा INDIA ब्लॉक के नेताओं का जमावड़ा, MK स्टालिन, उद्धव ठाकरे समेत तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव होंगे शामिल

Published : Mar 17, 2024, 07:48 AM IST
RAHUL GANDHI MUMBAI

सार

रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन समेत इंडिया ब्लॉक के अन्य बड़े नेता शामिल होंगे। ये रैली राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समापन रैली के तौर पर देखी जा रही है।

मुंबई। लोकसभा चुनावों के तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयुक्त के मुताबिक देश में कुल 7 फेस में चुनाव होंगे, जिसका आगाज 19 अप्रैल से होगा और 4 जून को काउंटिंग होगी। इसके साथ ही देश में आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। इसी बीच आज रविवार (17 मार्च) को कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी INDIA गठबंधन मुंबई के शिवाजी पार्क में एक मेगा रैली आयोजित करने जा रहा है। 

इस रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन समेत इंडिया ब्लॉक के अन्य बड़े नेता शामिल होंगे। ये रैली राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समापन रैली के तौर पर देखी जा रही है। हालांकि, इस रैली के माध्यम से विपक्षी दल बीजेपी पर जोरदार हमला करने के मूड में नजर आ रही है।

मुंबई में आयोजित होने वाली मेगा रैली से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी डॉ. बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित किया और संविधान की प्रस्तावना पढ़कर मुंबई में अपनी 63 दिवसीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन किया। इसके एक दिन बाद यानी आज रैली का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को ठाणे से मुंबई में प्रवेश की थी। 

आज होने वाले रैली में कई बड़े नेता शामिल होने जा रहे है, जिनमें एमके स्टालिन के अलावा शीर्ष विपक्षी नेता शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, NCP प्रमुख शरद पवार, राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव भाग लेंगे।

मुंबई के मेगा रैली में कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

PTI के मुताबिक मुंबई के मेगा रैली में AAP नेता सौरभ भारद्वाज, CPI महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी हिस्सा लेंगे। ये बैठक आगामी लोकसभा चुनावों के लिए इंडिया ब्लॉक के अभियान की शुरुआत को भी चिह्नित करेगी, जिसका कार्यक्रम रविवार को चुनाव आयोग द्वारा घोषित किया गया था। 

महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक की रैली ऐसे समय में हो रही है जब राज्य के कई पार्टी नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं, जिनमें सबसे प्रमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण हैं। चव्हाण 13 फरवरी को मुंबई में भाजपा में शामिल हुए थे।इससे पहले बुधवार को मुंबई में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और पार्टी नेता अशोक चव्हाण की मौजूदगी में पार्टी के वरिष्ठ नेता पद्माकर वलवी भी बीजेपी में शामिल हो गए।

राहुल गांधी करेंगे न्याय संकल्प पदयात्रा

इंडिया ब्लॉक की प्रमुख रैली से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी अगस्त क्रांति मैदान के पास तेजपाल हॉल में भी बातचीत करेंगे। बताया जाता है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जब भी मुंबई में होते थे, तो मणि भवन उनका निवास स्थान होता था। कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को तेजपाल हॉल में हुई थी। 

इससे पहले बीते शनिवार (16 मार्च) को राहुल गांधी ने धारावी क्षेत्र में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने जाति जनगणना के कांग्रेस के वादे को दोहराया और कहा कि अगर उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ता में लौटती है तो गरीब महिलाओं को उनके बैंक खातों में हर साल ₹1 लाख मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: राम मंदिर से लेकर मोदी की गारंटी, जानें कौन है वो 10 बड़े मुद्दे, जो छा सकते हैं लोकसभा चुनाव में

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट
ISRO: क्या है 'अन्वेषा' जिसके लॉन्च होते ही आएगी आतंकियों की शामत, क्यों है खास