
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बुधवार को उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है। बसपा ने 12 प्रत्याशियों के नाम बताए हैं। पार्टी ने मथुरा से अपने उम्मीदवार को बदल दिया है। मायावती ने गाजियाबाद से नंद किशोर पुंडीर को मैदान में उतारा है। वहीं, लखनऊ सीट से सरवर मलिक को टिकट मिला है।
मायावती अकेले चुनाव लड़ रहीं हैं। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। यहां सभी सात चरणों में चुनाव होने हैं। बसपा की तीसरी लिस्ट में गाजियाबाद, अलीगढ़, उन्नाव और लखनऊ सहित कुछ अन्य सीटों के उम्मीदवार बताए गए हैं। बसपा ने मथुरा लोकसभा सीट से कमलकांत उपमन्यु की जगह सुरेश सिंह को मैदान में उतारा है। सुरेश सिंह का मुकाबला एक्ट्रेस और भाजपा सांसद हेमा मालिनी से होगा।
बसपा ने इन्हें दिया टिकट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.