'देश की जनता मोये मोये कर देगी', राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया मीम का इस्तेमाल कर इंडिया ब्लॉक पर किया हमला, देखें वीडियो

Published : Apr 03, 2024, 05:56 PM ISTUpdated : Apr 04, 2024, 12:47 PM IST
Rajnath Singh

सार

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोये-मोये से जुड़े क्लिप को अपने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें वो खुलकर अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं।

राजनाथ सिंह का मोये मोये कमेंट। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बुधवार (3 अप्रैल) को गाजियाबाद में लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार-प्रसार के दौरान इंडिया ब्लॉक पर निशाना साधा। वो गाजियाबाद में भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने इंडिया ब्लॉक पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनावों में NDA या BJP का मुकाबला नहीं कर सकता क्योंकि देश की जनता मोये मोये कर देगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े इस मीम लाइन का इस्तेमाल कर राजनाथ सिंह ने इंडिया ब्लॉक का जमकर मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी गुट लोकसभा चुनावों में एनडीए का मुकाबला करने के लिए संघर्ष करेगा।

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोये-मोये से जुड़े क्लिप को अपने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें वो खुलकर अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं। अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा से लड़ने और उसे हराने के लिए कई विपक्षी दल एक साथ आए। हालांकि, आप सभी देख सकते हैं कि यह कुछ स्वार्थी विपक्षी नेताओं की सुविधा का गठबंधन है। हालांकि, वे एनडीए का सामना भी नहीं कर सकते, भले ही वे एकजुट। इस देश की जनता इसका भी मोये मोये कर देगी।

 

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह PM मोदी को सराहा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का भारत एक शक्तिशाली देश है। पहले दुनिया हमें गंभीरता से नहीं लेती थी, लेकिन पीएम मोदी ने हमें वहां पहुंचाने के लिए चमत्कार किया। आज, जब भारत वैश्विक मंच पर बोलता है, तो पूरी दुनिया सुनती है। उन्होंने कहा, "हम सभी को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि कैसे (रूस और यूक्रेन के बीच) साढ़े चार घंटे तक युद्ध रोका गया ताकि 22,500 भारतीय बच्चों को यूक्रेन से निकाला जा सके।

क्या है मोये मोये ट्रेंड की पीछे की कहानी

मोये मोये ट्रेंड एक सर्बियाई गाने से शुरू हुआ, जिसने टिक टॉक पर बड़े पैमाने पर लोकप्रियता हासिल की और बाद में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैल गया। हिट गाना 'मोये मोर', आधिकारिक तौर पर सर्बियाई गायक-गीतकार तेया डोरा द्वारा 'डेज़नम' के नाम से जारी किया गया था। गाने के बोल पीड़ा, निराशा और बुरे सपने की ओर इशारा करते हैं।हालांकि, भारत में नेटिज़न्स ने गाने को अपने हिसाब से इंस्टाग्राम रील्स और मीम्स के साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सेट किया है।

 ये भी पढ़ें: अक्षय पात्र फाउंडेशन ने कराया 4 अरब लोगों को भोजन, संयुक्त राष्ट्र में गूंजी इस्कॉन की तारीफ-VIDEO

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके