अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा अब तक 4 अरब से अधिक लोगों को भोजन कराया है। इस उपलब्धि का जश्न संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया गया।

अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा भूखे और जरुरतमंद लोगों को भोजन कराया जाता है। इस फाउंडेशन द्वारा अब तक करीब 4 अरब से अधिक लोगों को भोजन कराया गया है। इस उपलब्धि का जश्न मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में भी मनाया गया। जिसमें इस प्रयास को लगातार जारी रखने की बात कही गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संयुक्त राष्ट्र में बोले इंफोसिस के संस्थापक

आपको बतादें कि मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि द्वारा संयुक्त राष्ट्र में खाद्य सुरक्षा में उपलब्धि: सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में भारत की प्रगति विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर इस उपलब्धि के लिए जश्न मनाया गया। इस अवसर पर इंफोसिस के संस्थापक सदस्य एनआर नारायणमूर्ति, नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी और भारतीय सामाजिक संगठन अक्षय पात्र फाउंडेशन के अध्यक्ष मधु पंडित दास भी शामिल हुए थे। जिन्होंने अपने विचार व्यक्त किये।

Scroll to load tweet…

पीएम ने भेजा बधाई संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्षय पात्र फाउंडेशन की इस उपलब्धि के लिए स्पेशल बधाई संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन की पूरी टीम पर गर्व और बेहद खुशी महसूस हो रही है। चार अरब थाली परोसना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

वृंदावन में परोसी थी 3 अरबवीं थाली

अक्षय पात्र फाउंडेशन की भारत की प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने पीएम मोदी के संदेश को पढ़ते हुए कहा कि 'मानवता को पोषण देने और भुखमरी को खत्म करने में यह उपलब्धि हमारे समर्पण का सबूत है। उन्होंने बताया कि पीएम ने संदेश में कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन अनगिनत बच्चों को भोजन उपलब्ध करा चुका है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि दुनिया के भविष्य को सही पोषण मिल चुके। प्रधानमंत्री ने अक्षय पात्र फाउंडेश की तीन अरबवीं थाली परोसे जाने को भी याद किया, जिसे फरवरी 2019 में वृंदावन में परोसा गया था।